Advertisement

Uttar Pradesh Elections: ...तो जनेऊ धारण कर राम नाम जपेंगे ओवैसी: योगी के मंत्री ने कहा

भूपेंद्र चौधरी ने कहा, "हम अपना एजेंडा आगे बढ़ा रहे हैं. हमारे एजेंडे के मुताबिक अखिलेश यादव मंदिरों में जा रहे हैं."

Uttar Pradesh Elections: ...तो जनेऊ धारण कर राम नाम जपेंगे ओवैसी: योगी के मंत्री ने कहा

Image Credit- Twitter/Bhupendraupbjp

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने रविवार को दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में भाजपा की दोबारा सरकार बनने पर AIMIM के मुखिया एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी जनेऊ धारण करके राम नाम जपने लगेंगे. भूपेंद्र चौधरी ने शामली में आयोजित युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की.

भूपेंद्र चौधरी ने इस बयान के बारे में PTI को बताया, "मैंने सभा में मौजूद लोगों से कहा था कि अगर आप प्रदेश में एक बार फिर योगी आदित्यनाथ की सरकार बनवाते हैं तो AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी जनेऊ धारण करते हुए नजर आएंगे और राम नाम का जाप करेंगे."

इस सवाल पर कि उन्हें आखिर क्यों लगता है कि ओवैसी ऐसा करेंगे, चौधरी ने कहा, "हम अपना एजेंडा आगे बढ़ा रहे हैं. हमारे एजेंडे के मुताबिक अखिलेश यादव मंदिरों में जा रहे हैं और कांग्रेस नेता राहुल गांधी जनेऊ धारण करके हर किसी को अपना गोत्र बता रहे हैं. यह हमारी विचारधारा का प्रभाव है जिसकी वजह से लोगों ने अपना अपना एजेंडा छोड़ दिया है."

उन्होंने कहा, "जो लोग तुष्टिकरण की राजनीति करते थे. अल्पसंख्यकों की बात करते थे. जिन्होंने भगवान राम के अस्तित्व को स्वीकार नहीं किया और न्यायालय में शपथ पत्र देकर कहा कि राम एक काल्पनिक पात्र हैं. अब वही लोग जनेऊ धारण कर रहे हैं और एक मंदिर से दूसरे मंदिर घूम रहे हैं."

इस बारे में पूछे जाने पर ओवैसी ने कहा, "आखिर लोगों को हो क्या गया है। अगर कोई शख्स फुजूल का बयान देता है तो आप उस पर मेरी प्रतिक्रिया क्यों चाहते हैं? मैं ऐसे पागलपन भरे बयानों पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता."

गौरतलब है कि ओवैसी की पार्टी ने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने का फैसला किया है. ओवैसी मुसलमानों से खुद को एक राजनीतिक ताकत के रूप में विकसित करने के लिए अपना एक नेतृत्व तैयार करने की बात कह रहे हैं. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement