Advertisement

Sonia Gandhi के गढ़ में गरजे Yogi, बोले- कांग्रेस देश की समस्या, इसे उखाड़े फेकेंगे

रायबरेली में जनविश्वास यात्रा (Jan Vishwas Yatra) के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया.

Sonia Gandhi के गढ़ में गरजे Yogi, बोले- कांग्रेस देश की समस्या, इसे उखाड़े फेकेंगे

Image Credit- Twitter/myogiadityanath

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कांग्रेस (Congress) का गढ़ माने जाने वाले रायबरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस देश के अंदर आतंकवाद, अराजकता, उग्रवाद, भ्रष्टाचार और जातीय-भाषाई विद्वेष फैलाने की जड़ है.

रायबरेली में जनविश्वास यात्रा (Jan Vishwas Yatra) के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए देश और रायबरेली से उखाड़ फेंकने का संकल्प दोहराया. उन्होंने इस मौके पर रायबरेली में 834 करोड़ रुपये की 381 और कानपुर देहात में 639 करोड़ रुपये की 87 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया.

गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी रायबरेली से सांसद हैं.

यूपी बीजेपी द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ ने रायबरेली में जनविश्वास यात्रा में कहा, "आज जिस तरह से हरचंदपुर, रायबरेली सदर के विधायक समेत अन्य कांग्रेस नेताओं ने BJP को सहयोग देने वादा किया है. कांग्रेस के एक-एक जनप्रतिनिधि जिस तरह से BJP से जुड़ रहे हैं, इससे रायबरेली से कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का काम किया जाएगा. कांग्रेस देश की समस्या है. इस रायबरेली ने कभी विदेशी हुकूमत को स्वीकार नहीं किया."

उन्होंने रायबरेली की जनता से अपील करते हुए कहा कि उन्हें कांग्रेस नाम के मरे हुए सांप को गले में डालकर घूमने की कोई जरूरत नहीं. उन्होंने कहा, "आज देश में अन्य कोई समस्या नहीं, समस्या तो देश में कांग्रेस बनी है. प्रदेश में सपा और बसपा बनी हुई है."

योगी ने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि आज प्रदेश की जनता कहती है कि सपा का मतलब है 'जिस गाड़ी में सपा का झंडा तो समझो उसमें बैठा है कोई गुंडा'. कानपुर में मेट्रो का संचालन शुरू करने प्रधानमंत्री आए तो सपा के कार्यकर्ता दंगा भड़काने की साजिश कर रहे थे. (इनपुट- भाषा)

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement