Advertisement

Zee Opinion Poll: सेंट्रल यूपी से मैदान में हैं 'चाचा-भतीजा', जानिए किस सीट पर कौन भारी

Uttar Pradesh Elections: Zee News-Designed Box ओपिनियन पोल के अनुसार, मध्य यूपी में बीजेपी को पिछली बार की तरह 45 फीसदी वोट मिलने की संभावना है.

Zee Opinion Poll: सेंट्रल यूपी से मैदान में हैं 'चाचा-भतीजा', जानिए किस सीट पर कौन भारी

Image Credit- Zee News

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी. उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर Zee News और Designed Box ने मिलकर सर्वे किया है. इस ओपिनियन पोल में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. बात अगर मध्य उत्तर प्रदेश की करें तो यहां के 14 जिलों में 67 विधानसभा सीटें आती हैं. इन 14 जिलों में अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, कासगंज, एटा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर शामिल हैं. 

Zee News-Designed Box ओपिनियन पोल के अनुसार, मध्य यूपी में बीजेपी और सहयोगी दलों को पिछली बार की तरह 45 फीसदी वोट मिलने की संभावना है जबकि समाजवादी पार्टी का वोट शेयर बढ़कर 32 फीसदी होने के संभावना है. बीएसपी को 8 फीसदी जबकि कांग्रेस को 6 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है. 

पढ़ें- UP Elections: रिकॉर्ड बनाने के लिए चुनाव लड़ रहा है BJP का यह नेता, क्षेत्र में खुद की जाति के सिर्फ 1% वोट

किसे कितनी सीटें
मध्य यूपी में पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपाको 56 सीटें मिली थीं, जो इसबार घटकर 47 से 49 होने की संभावना है, सपा (Samajwadi Party) को पिछली बार 8 सीटें मिली थीं. इसबार सपा को 16 से 20 सीटें मिलनने की संभावना है. बसपा को इस बार मध्य यूपी में एक भी सीट नहीं मिलने की संभावना है. कांग्रेस पार्टी को 1 से 2 सीटें मिल सकती हैं.

पढ़ें- Padrauna Election: बीजेपी में RPN Singh के आने से टेंशन में स्वामी प्रसाद मौर्य? क्या होगा परिणाम

किस सीट पर कौन भारी

  • बाह- भाजपा
  • बिधूना- सपा
  • औरेया- भाजपा
  • दिबियापुर- सपा
  • आगरा साउथ- भाजपा
  • आगरा रूरल- भाजपा
  • आगरा नॉर्थ- भाजपा
  • खैरागढ़- भाजपा
  • फतेहपुर सीकरी- भाजपा
  • फतेहाबाद- भाजपा
  • एत्मादपुर- भाजपा
  • आगरा कैंट- भाजपा
  • अलीगढ़- सपा
  • खैर- भाजपा
  • इगलास- भाजपा
  • कोल- भाजपा
  • छर्रा- भाजपा
  • बरौली- भाजपा
  • अतरौली- भाजपा
  • अलीगंज- भाजपा
  • फिरोजाबाद- भाजपा
  • टूंडला- बाजपा
  • सिरसागंज- भाजपा
  • शिकोहाबाद- सपा
  • जसराना- भाजपा
  • फर्रुखाबाद- भाजपा
  • कायमगंज- भाजपा
  • भोजपुर- सपा
  • अमृतपुर- भाजपा
  • एटा-भाजपा
  • मारहरा-भाजपा
  • जलेसर-भाजपा
  • जसवंतनगर- सपा
  • इटावा- सपा
  • भरथना- सपा
  • सिकंदरा राऊ- भाजपा
  • हाथरस- भाजपा
  • सादाबाद- सपा
  • सिकंदरा- भाजपा
  • रसूलाबाद- भाजपा
  • भोगनीपुर- भाजपा
  • अकबरपुर रनिया- भाजपा
  • तिर्वा- भाजपा
  • कन्नौज- सपा
  • छिबरामऊ- भाजपा
  • किदवई नगर- भाजपा
  • कानपुर कैंट- कांग्रेस
  • कल्याणपुर- सपा
  • गोविंदनगर- भाजपा
  • घाटमपुर- भाजपा
  • बिठूर- भाजपा
  • बिल्हौर- भाजपा
  • आर्य नगर- भाजपा
  • कासगंज- भाजपा
  • पटियाली- सपा
  • अमांपुर- भाजपा
  • सीसामऊ- सपा
  • महाराजपुर- भाजपा
  • मथुरा- भाजपा
  • मांट- सपा
  • गोवर्धन- भाजपा
  • छाता- भाजपा
  • बलदेव- भाजपा
  • मैनपुरी- सपा
  • किशनी- सपा
  • करहल- सपा
  • भोगांव- भाजपा

प्रमुख चेहरों पर क्या कहता है ओपिनियन पोल

  • मथुरा- श्रीकांत शर्मा- जीतने की संभावना
  • जसवंतनगर से शिवपाल यादव- जीतने की संभावना
  • महाराजपुर से सतीश महाना- जीतने की संभावना
  • भोगांव से राम नरेश अग्निहोत्री- जीतने की संभावना
  • सादाबाद से रामवीर उपाध्याय- हारने की संभावना
  • फर्रुखाबाद से लुईस खुर्रीद- हारने की संभाना
  • अलीगढ़ से जफर आलम- जीतने की संभावना
  • कन्नौज से असीम अरुण- हारने की संभावना
  • हाथरस से अंजुला माहौर- जीतने की संभावना
  • करहल से अखिलेश यादव- जीतने की संभावना

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement