Advertisement

Punjab Election Result: सोशल मीडिया पर VIRAL भगवंत मान का जूनियर अवतार, देखें PHOTOS

पंजाब में आम आदमी पार्टी लगातार बढ़त बनाए हुए है. इस दौरान यहां AAP के सीएम फेस भगवंत मान के जूनियर अवतार की फोटो भी खूब वायरल हो रही हैं.

Punjab Election Result: सोशल मीडिया पर VIRAL भगवंत मान का जूनियर अवतार, देखें PHOTOS

Bhagvant Mann

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पंजाब की 117 सीटों के लिए मतगणना जारी है. अब तक सामने आए रुझानों को देखें तो यहां आम आदमी पार्टी का जादू चलता नजर आ रहा है. धुरी विधानसभा सीट से भगवंत मान जीत दर्ज कर चुके हैं. इसी के साथ भगवंत मान जूनियर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

यह भगवंत मान जूनियर एक छोटा बच्चा है जो भगवंत मान के गेटअप में है. वह इस गेटअप में इतना क्यूट नजर आ रहा है कि हर कोई उसकी तस्वीर शेयर कर रहा है. बताया जाता है कि इससे पहले यह बच्चा अरविंद केजरीवाल का लुक भी ले चुका है.  

little Bhagvant Mann

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के ही एक समर्थक ने अपने बेटे को इस लुक में तैयार किया है. अब ये फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. पंजाब की 117 सीटों में से 91 से ज्‍यादा सीटों पर बढ़त मिलते देख आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जश्‍न भी मना रहे हैं. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement