Advertisement

Video: RLD अध्‍यक्ष जयंत चौधरी की पत्नी चारू हुईं इमोशनल, पूछा- मेरे पति ने क्या गलत किया था?

चारू चौधरी वीडियो में जनसभा को संबोधित करती दिख रही हैं. वीडियो में वह 2020 में उनके पति पर लाठीचार्ज करने पर सत्ता से प्रश्न पूछ रही हैं. 

Latest News
Video: RLD अध्‍यक्ष जयंत चौधरी की पत्नी चारू हुईं इमोशनल, पूछा- मेरे पति ने क्या गलत किया था?

charu

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आरएलडी अध्‍यक्ष जयंत चौधरी की पत्नी चारू चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में वह इमोशनल नजर आ रही हैं. 2020 में जयंत चौधरी हाथरस की गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे थे. उस दौरान उनपर लाठीचार्ज किया था. चारू वीडियो में सत्ता से सवाल पूछते हुए अपने पति के लिए आवाज उठाती नजर आ रही हैं. 

जानिए क्या है मामला
चारू चौधरी वीडियो में जनसभा में संबोधन करती दिख रही हैं. वह 2020 में उनके पति पर लाठीचार्ज करने पर पर सत्ता से प्रश्न पूछते हुए कहती हैं “क्या मतलब था मेरे पति पर इतनी लाठियां बरसाने का. गुंडा है वो, मवाली है? 

क्या गलत किया था जयंत चौधरी ने? वह आगे कहती हैं, “ठीक है आप प्रशासन हैं, आप सरकार हैं, आपका मन चाहा तो आपने उनपर लाठियां बरसा दीं लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि उन लाठियों का पूरा हिसाब पश्चिम उत्तर प्रदेश आपको देगा.” यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

कौन है चारू चौधरी
चारू चौधरी आरएलडी अध्‍यक्ष जयंत चौधरी की पत्‍नी हैं. उन्होंने लंदन से इन्वेस्टमेंट बैंकिंग की ट्रेनिंग ली हुई है. 2003 में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे. चारू और जयंत की दो बेटियां भी हैं. पहले चारू राजनीति में नहीं दिखती थीं लेकिन 2014 के लोकसभा  चुनावों में वह अपने पति के लिए प्रचार करती नजर आईं. मौजूदा चुनावों के लिए भी वह अकसर प्रचार करती दिखती हैं.

Exclusive Interview: Hijab मामले पर CM Yogi का बयान- देश की व्यवस्था संविधान से चलेगी, शरीयत से नहीं

सबमें डालो फूट, मिलकर करो लूट, Congress पर पीएम मोदी का सियासी तंज

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement