Advertisement

UP Election 2022: अखिलेश यादव ने Petrol-Diesel को लेकर किया बड़ा वादा

सिकंदरा राऊ में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सपा प्रमुख यादव ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार में खाद की किल्लत का जिक्र किया.

UP Election 2022: अखिलेश यादव ने Petrol-Diesel को लेकर किया बड़ा वादा

Image Credit- Twitter/yadavakhilesh

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश में लगातार सियासी दलों द्वारा जनता को लुभाने के लिए तमाम तरह के वादे किए जा रहे हैं. रविवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गरीबों और छोटे किसानों को मुफ्त खाद और मुफ्त डीजल-पेट्रोल दिए जाने के वादे के साथ सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को उखाड़ फेंकने और समाजवादी पार्टी गठबंधन को चुनाव में मदद करने की अपील की.

हाथरस जिले के सिकंदरा राऊ में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सपा प्रमुख यादव ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार में खाद की किल्लत का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो छोटे किसानों को खाद तथा डीएपी मुफ्त दी जाएगी और किसानों को न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य दिलाने के लिए नियम बनाकर खरीद करेंगे.

पढ़ें- UP Election 2022: दूसरे चरण में BJP के सुरेश खन्ना और सपा के आजम खान की होगी परीक्षा

अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने कहा, ''किसान महंगाई से तकलीफ में हैं, डीजल-पेट्रोल महंगा हो गया और ये भाजपा वाले कहते थे कि हवाई चप्पल वाले हवाई जहाज से चलेंगे, लेकिन जब से डीजल पेट्रोल-महंगा हुआ है गरीबों की गाड़ी नहीं चल पा रही, मोटर साइकिल नहीं चल पा रही."

पढ़ें- UP Election 2022: Mayawati का नाम लिए बिना अखिलेश ने किया बड़ा प्रहार

उन्होंने कहा कि सपा ने तय किया है कि पेट्रोल भी मुफ्त देना पड़े तो उसे देने का काम किया जाएगा. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा की सरकार बनेगी तो 300 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी. उन्होंने कहा कि आपसे दूर नहीं है जहां वोट पड़े हैं, कहने को हर दल कुछ न कुछ कह रहा है लेकिन पहले चरण में वोट पड़ने से ही यूपी का माहौल बदल गया है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement