Advertisement

ये राहुल और केजरीवाल, राहु और केतु हैं: Shivraj Singh Chouhan

शिवराज ने कहा, कांग्रेस में आपस में ही फूट पड़ी है.

Latest News
ये राहुल और केजरीवाल, राहु और केतु हैं: Shivraj Singh Chouhan

shivraj singh chouhan

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तराखंड चुनाव से पहले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को उत्तराखंड दौरे पर श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में संबोधित किया. शिवराज ने राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल पर तंज करते हुए कहा, ये राहु और केतु हैं. यदि दोनों उत्तराखंड में आ गए तो विकास को ग्रहण लग जाएगा. ये दोनों ग्रहण लगाने आए हैं. 

राहुल गांधी पर शिवराज ने कहा, राहुल बाबा जब उत्तराखंड आए तो जनरल बिपिन रावत जी का नाम ही भूल गए, बताओ ऐसा कोई नेता होता है क्या? उन्होंने कहा, राहुल बाबा ने कसम खाई है कि गांधी जी के सपने को वो पूरा करके दिखाएंगे. कांग्रेस को खत्म करके ही वह चैन की सांस लेंगे. 

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने Akshay Kumar को दिया ऐसा ऑफर कि नहीं कर पाए मना 

CM ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस में आपस में ही कलह है. हरीश रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष में जूतमपैजार मची हुई है. राजस्थान में गहलोत जी और सचिन पायलट लड़ रहे हैं, छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल और सिंहदेव जी लड़ रहे हैं. पंजाब में सिद्धू और चन्नी लड़ रहे हैं. कभी ऐसी पार्टी देखी है क्या? 

उत्तराखंड के श्रीनगर विधानसभा में शिवराज ने कार्यकर्ताओं से संवाद कर कहा, राहुल गांधी हिंदू व हिंदुत्व को अलग बताते हैं, हिंदुत्व का विरोध करते हैं. भगवान श्रीराम विरोधी कांग्रेस के नेता क्या जानें हिंदू और हिंदुत्व? अब तो राहुल जी भी चुनाव में राम-राम जपने लगे हैं. 

Uttarakhand Election: हल्द्वानी सीट पर रोचक मुकाबला, दिग्गज नेता के बेटे की साख का सवाल!

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दो दिन तक उत्तराखंड में भाजपा के प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे. उन्हें दो दिन में वे छह जनसभाएं करेंगे. सीएम ने कहा कि बीजेपी एकजुट है. हमारे नेता पुष्कर धामी हैं. वह विकास का कमल खिलाएंगे. उत्तराखंड में 14 फरवरी को एक चरण में ही मतदान होगा. मतगणना 10 मार्च को होगी.  

Uttarakhand Election: श्रीनगर में Dhan Singh Rawat और गणेश गोदियाल के बीच मुकाबला, जानिए सियासी समीकरण 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement