Advertisement

Suar Seat Result Live: स्वार में आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम ने बनाई शुरुआती बढ़त

Suar Seat Result Live: स्वार में शुरुआती रुझानों में मोहम्मद अब्दुल्ला आजम खान आगे चल रहे हैं. इस सीट पर 2017 के चुनावों में सपा ने जीत हासिल की थी.

Suar Seat Result Live: स्वार में आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम ने बनाई शुरुआती बढ़त

Image Credit- Twitter/Abdullahazamkha

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. राज्य की स्वार विधानसभा से शुरुआती रुझान सामने आ चुके हैं. शुरुआती रुझानों में इस सीट पर सपा के मोहम्मद अब्दुल्ला आजम खान ने बढ़त बना ली है. इस सीट पर अपना दल के हैदर अली खान, बसपा के शंकर लाल सैनी, कांग्रेस के राम रक्षपाल सिंह भी चुनाव मैदान में हैं.

Suar Vidhan Sabha Result Live Updates

समय- 8.10 बजे- 

समय 9.20 बजे- 

समय 10.30 बजे-  

2017 में सपा को मिली बड़ी जीत
स्वार विधानसभा पर 2017 का चुनाव बेहद दिलचस्प रहा. समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मोहम्मद अब्दुल्ला आजम खान को कुल 1,06,443 वोट हासिल हुए थे. प्रंचड मोदी लहर में भी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार लक्ष्मी सैनी महज 53,347 वोट हासिल कर सकी थीं. तीसरे नंबर पर बसपा प्रत्याशी नवाब काजिम अली खान थे. उन्हें कुल 42,233 मत हासिल हुए थे. चौथे नंबर पर एमडीपी के अरशद वारसी थे जिन्हें महज 1283 वोट हासिल हुए थे.

2017 का चुनाव परिणाम (Suar Election Result 2017)

प्रत्याशी पार्टी वोट
अब्दुल्ला आजम सपा 1,06,443
लक्ष्मी सैनी भाजपा 53,347
काजिम अली खान बसपा 42,233
Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement