Advertisement

Sonu Sood की बहन मालविका ने जॉइन की कांग्रेस, एक्टर ने इस तरह दी शुभकामनाएं  

सिद्धू ने कहा, क्रिकेट की दुनिया में इसे गेम चेंजर कहा जाता है.

Latest News
Sonu Sood की बहन मालविका ने जॉइन की कांग्रेस, एक्टर ने इस तरह दी शुभकामनाएं  

sonu sood

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका सूद ने सोमवार को पंजाब में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और सोनू सूद की मौजूदगी में उन्होंने अपनी राजनीति​क पारी की शुरुआत की. 

कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने राज्य चुनाव से पहले इस घटनाक्रम को 'गेम चेंजर' बताया. सिद्धू ने कहा, "ऐसा बहुत कम होता है कि कोई पार्टी प्रमुख और मुख्यमंत्री दोनों सम्मान देने के लिए किसी के घर गए हों लेकिन वह इसकी हकदार हैं."

सिद्धू ने कहा, क्रिकेट की दुनिया में इसे गेम चेंजर कहा जाता है. वह एक युवा और शिक्षित महिला हैं और सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में उनकी शिक्षा भविष्य में उनकी मदद करेगी. इस अवसर पर मालविका सूद ने कहा कि उन्होंने लोगों की सेवा के लिए खुद को समर्पित करने के लिए राजनीतिक कदम उठाया है. जॉइनिंग पंजाब के मोगा जिले में सूद के आवास पर हुई. 

सिद्धू ने कांग्रेस में उनका स्वागत करते हुए कहा, "यह हमारे लिए बहुत खुशी की बात है कि एक युवा महिला जिसने एक एनजीओ चलाकर अपना नाम कमाया और खुद को लोगों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया वह हमारी पार्टी में शामिल हो रही हैं."

पिछले साल नवंबर में, सोनू सूद ने घोषणा की थी कि उनकी बहन चुनाव लड़ेंगी लेकिन पार्टी के चुनाव के बारे में चुप्पी साधे हुए थे. पंजाब यूथ कांग्रेस ने सोनू सूद के साथ नवजोत सिद्धू की एक तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, "आज की तस्वीर- 'पंजाब खुद को भविष्य के लिए तैयार कर रहा है."

सोनू ने दीं शुभकामनाएं 
सोनू सूद ने अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा, मेरी बहन मालविका सूद अपनी राजनीतिक यात्रा पर निकल रही हैं मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं. उनके जीवन के इस नए अध्याय में उन्हें आगे बढ़ते देखते के लिए उत्साहित हूं. गुड लक मालविका! एक अभिनेता और इंसान के रूप में मेरा अपना काम बिना किसी राजनीतिक जुड़ाव के जारी है. 

अब नहीं होंगे स्टेट आइकन
सोनू सूद को पिछले साल नवंबर में चुनाव आयोग ने पंजाब का स्टेट आइकन नियुक्त किया था. कोरोनोवायरस महामारी के बीच प्रवासी श्रमिकों को गृहनगर पहुंचने में मदद करने के बाद उन्हें यह सम्मान दिया गया था. हालांकि पिछले हफ्ते मुख्य चुनाव अधिकारी एस करुणा राजू ने कहा कि चुनाव आयोग ने उनकी नियुक्ति वापस ले ली है. चुनाव आयोग ने 4 जनवरी को अभिनेता की नियुक्ति वापस ले ली. 

हालांकि सूद ने तर्क दिया कि उन्होंने स्वेच्छा से पद छोड़ने का फैसला लिया था. अब चूंकि मेरे परिवार से मेरी बहन पंजाब चुनाव लड़ रही है, इसलिए मैं आइकन नहीं हो सकता. पंजाब में एक चरण में 14 फरवरी को मतदान होगा. वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement