Advertisement

Rahul Gandhi विदेश से लौटे, छुट्टियों के बाद पहले दिन किया यह काम

आने वाले दिनों में राहुल गांधी पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मणिपुर को लेकर भी इस तरह की बैठकें कर सकते हैं.

Rahul Gandhi विदेश से लौटे, छुट्टियों के बाद पहले दिन किया यह काम

Image Credit - Twitter/ANI (file)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) रविवार रात विदेश से लौट आए और सोमवार को गोवा विधानसभा चुनाव (Goa Elections) के लिए पार्टी की रणनीति की समीक्षा की.

सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी नए साल के मौके पर कुछ दिनों के लिए विदेश गए थे और कल देर रात स्वदेश लौट आए.

उन्होंने सोमवार शाम कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम के साथ बैठक की और गोवा में चुनाव रणनीति और तैयारियों की समीक्षा की.

कांग्रेस राज्य में गोवा फॉरवर्ड पार्टी के साथ गठबंधन कर चुकी है और कुछ अन्य दलों के साथ भी तालमेल के प्रयास में है.

आने वाले दिनों में राहुल गांधी पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मणिपुर को लेकर भी इस तरह की बैठकें कर सकते हैं.

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिये 10 फरवरी से लेकर सात मार्च तक सात चरणों में मतदान होगा, वहीं उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में एक ही चरण में 14 फरवरी को वोट डाले जाएंगे. मणिपुर में दो चरणों में 27 फरवरी और तीन मार्च को मतदान होगा. इन पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना 10 मार्च को होगी. (Input- Bhasha)

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement