Advertisement

Uttarakhand Result 2022: अपने ही गढ़ में हार गए पुष्कर सिंह धामी, क्या बने रहेंगे मुख्यमंत्री?

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपना विधानसभा सीट से चुनाव हार गए हैं.

Uttarakhand Result 2022: अपने ही गढ़ में हार गए पुष्कर सिंह धामी, क्या बने रहेंगे मुख्यमंत्री?

पुष्कर सिंह धामी कल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेता और उत्तराखंड (Uttarakand) के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी ही विधानसभा सीट नहीं बचा पाए. अपने गढ़ में पुष्कर सिंह धामी की बुरी हार हुई है. उन्हें कांग्रेस (Congress) नेता भुवन चंद्र कापड़ी ने कड़ी शिकस्त दी है. खाटिमा विधानसभा सीट को पुष्कर सिंह धामी का गढ़ माना जाता है. सोशल मीडिया पर अब ऐसी चर्चा चल रही है कि स्पष्ट बहुमत के बाद क्या सीएम धामी ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे या किसी नए चेहरे को जगह मिलेगी.

क्या सीएम बदलने का फॉर्मूला हुआ हिट?

उत्तराखंड में बीजेपी का सीएम बदलने का फॉर्मूला हिट हो गया है. चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, सत्तारूढ़ भाजपा 42 विधानसभा क्षेत्रों में आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 25 पर, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) एक पर और निर्दलीय दो विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है.

UP Election Result 2022: नतीजों के बाद फिर छाया बुलडोज़र ...!

लगातार बदले गए थे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री!

2021 साल मार्च में भाजपा ने त्रिवेंद्र सिंह रावत की जगह तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री बनाया था. चार महीने बाद जुलाई में, पुष्कर सिंह धामी ने तीरथ सिंह रावत की जगह उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाला. उत्तराखंड भाजपा नेता का दावा है कि त्रिवेंद्र सिंह रावत को इसलिए हटाया गया था कि वह कार्यकर्ताओं को संतुष्ट नहीं कर पाए थे.

Advertisement
Advertisement

Advertisement