Advertisement

Punjab Assembly Election Results: पंजाब में AAP का क्लीन स्वीप, CM कैंडिडेट Bhagwant Mann की सीट का क्या है हाल

Punjab Assembly Election Results 2022: अभी तक की मतगणना में भगवंत मान 38 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं.

Punjab Assembly Election Results: पंजाब में AAP का क्लीन स्वीप, CM कैंडिडेट Bhagwant Mann की सीट का क्या है हाल

CM Arvind Kejriwal and Bhagwant Mann

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः आम आदमी पार्टी के सीएम फेस भगवंत मान पंजाब विधानसभा के धुरी सीट से आगे चल रहे हैं. अभी तक की मतगणना में भगवंत मान 38 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं. वहीं कांग्रेस पार्टी से दलबीर सिंह गोल्डी 12 हजार वोटों के साथ दूसरे नंबर पर बने हुए हैं.  

चुनावी प्रचार के दौरान आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया था कि धुरी विधानसभा से भगवंत मान जरूर जीतेंगे और वोटों की गिनती के साथ ऐसा होता दिखाई भी दे रहा है.  

कैप्टन अमरिंदर सिंह हारे चुनाव  
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह चुनाव हार गए हैं. इसबार वो अपनी खुद की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में थे. उन्हें AAP के प्रत्याशी अजीतपाल सिंह कोहली ने चुनाव हराया. कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला राजघराने के वारिस हैं. कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब विधानसभा में पांच बार सदस्य रह चुके हैं जिसमें वह 3 बार पटियाला, एक बार समाना और एक बार तलवंडी सोबो से चुनाव जीतकर पंजाब विधानसभा पहुंच चुके हैं. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement