चुनाव
आम आदमी पार्टी यहां खाता खोलकर 5 से 6 सीटें हासिल कर सकती है.
डीएनए हिंदी: विधानसभा चुनावों का बिगुल बजते ही सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है कि क्या इस बार पंजाब में बदलाव होगा? क्या पंजाब में कोई बड़ा उलटफेर हो सकता है. पंजाब में कांग्रेस एक बार फिर वापसी करेगी या आम आदमी पार्टी उसकी मुश्किलें बढ़ा देगी? कुछ ऐसे ही सवालों पर ZEE NEWS ने Design Boxed के साथ देश का सबसे बड़ा ओपिनियन पोल किया है.
इस सर्वे के तहत पंजाब की 117 सीटों के लिए 5 दिसंबर से 16 जनवरी तक 1 लाख 5 हजार लोगों की राय ली गई. इसके नतीजों के अनुसार, माझा रीजन के 4 जिलों की 25 सीटों पर कांग्रेस को बड़ा नुकसान होता दिखाई दे रहा है. वहीं आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल को यहां फायदा होता नजर आ रहा है.
कांग्रेस का वोट प्रतिशत गिरा
2017 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का वोट शेयर 46 प्रतिशत, शिरोमणि अकाली दल का 25 प्रतिशत, आम आदमी पार्टी का 14 प्रतिशत, बीजेपी का 10 और अन्य का 5 प्रतिशत था.
पंजाब - माझा में सीएम की पहली पसंद चन्नी, जानिए सीटों में सबसे आगे कौन
— Zee News (@ZeeNews) January 20, 2022
सबसे बड़ा ओपिनियन पोल..जनता का मूड LIVE | #SabseBadaOpinionPoll
ट्वीट करें #ZeeOpinionPoll पर #YouTube पर देखें LIVE - https://t.co/bn741wmCJv pic.twitter.com/yyrubipQyD
इस बार के चुनावों में कांग्रेस का वोट शेयर गिरकर 33 प्रतिशत रहने की संभावना है. शिरोमणि अकाली दल को 6 प्रतिशत के फायदे के साथ 31 प्रतिशत, आम आदमी पार्टी 12 प्रतिशत के फायदे के साथ 26 प्रतिशत वोट शेयर मिलने की संभावना है. बीजेपी और कैप्टन की पार्टी को 6 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना है. अन्य को यहां 4 प्रतिशत वोट शेयर जाता दिखाई दे रहा है.
कांग्रेस को 12 सीटें का नुकसान
कांग्रेस को इस बार यहां 12 सीटों के नुकसान की संभावना है. आम आदमी पार्टी यहां 5 से 6 सीटें जीत सकती है. वहीं शिरोमणि अकाली दल 9 से 10 सीट जीत सकती है. उल्लेखनीय है कि माझा ही वह क्षेत्र है जहां कांग्रेस ने कैप्टन का तख्तापलट किया था. इसके बावजूद कांग्रेस को यहां नुकसान होता दिख रहा है.

क्या रहेंगे मुद्दे?
माझा के लोगों में बेअदबी सबसे बड़ा मामला बनकर उभरा है. यह 46 प्रतिशत लोगों का मुद्दा बना है. इसके बाद बेरोजगारी, कृषि, ड्रग्स और महंगाई है.
डिजाइन बॉक्स्ड के डायरेक्टर नरेश अरोड़ा ने कहा, माझा में सिद्धू जैसी वीआईपी सीट होने के बावजूद कांग्रेस को नुकसान होना हैरत की बात नहीं है बल्कि आम आदमी पार्टी को फायदा बड़ी बात है. यहां 'आप' का सबसे चर्चित चेहरा पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप हैं. इसके बावजूद पार्टी को यहां बढ़त मिलती दिखाई दे रही है.
सीएम के तौर पर माझा में पसंद
सीएम चन्नी 32 प्रतिशत
भगवंत मान 25 प्रतिशत
अरविंद केजरीवाल 10 प्रतिशत
कैप्टन अमरिंदर सिंह 5 प्रतिशत
किसे कितनी सीटें मिल सकती हैं?
कांग्रेस को 9 से 10 सीटें
आम आदमी पार्टी 5 से 6 सीटें
शिरोमणि अकाली दल 9 से 10 सीटें
बीजेपी 1 से 2 सीट
अन्य के खाते में एक भी सीट नहीं
2017 के चुनाव में क्या था सियासी गणित ?
कांग्रेस 22 सीटें
शिरोमणि अकाली दल 2 सीटें
आम आदमी पार्टी 0 सीट
बीजेपी 1 सीट
अन्य 0 सीट