Advertisement

Punjab Election: कैप्टन के हटने के बाद किसे CM बनाना चाहते थे कांग्रेस विधायक? सुनील जाखड़ ने बताया

Punjab Elections: पिछले साल अमरिंदर सिंह की जगह लेने वाले चरणजीत सिंह चन्नी अनुसूचित जाति समुदाय से पंजाब के पहले मुख्यमंत्री हैं.

Punjab Election: कैप्टन के हटने के बाद किसे CM बनाना चाहते थे कांग्रेस विधायक? सुनील जाखड़ ने बताया

Image Credit- ANI

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पंजाब कांग्रेस में अभी भी सबकुछ ठीक नहीं है. राज्य में एक तरफ जहां चन्नी और सिद्धू के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर घमासान मचा हुआ है, वहीं दूसरी तरफ सुनील जाखड़ ने राज्य में मुख्यमंत्री पद को लेकर बड़ा बयान दिया है. कांग्रेस की पंजाब इकाई के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ ने दावा किया है कि पिछले साल अमरिंदर सिंह को हटाए जाने के बाद 42 विधायक उन्हें राज्य का मुख्यमंत्री बनाना चाहते थे.

जाखड़ ने अबोहर में मंगलवार को एक सभा को संबोधित किया था और इस सभा की ऑनलाइन सामने आई एक वीडियो में उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है. जाखड़ के भतीजे संदीप जाखड़ पंजाब विधानसभा चुनाव में अबोहर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं.

पढ़ें- UP Election: सियासी रण में कूदा PM मोदी का हमशक्ल, लखनऊ की इस सीट से लड़ेगा चुनाव

सुनील जाखड़ भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल थे. पार्टी ने चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) को तरजीह दी, जो अनुसूचित जाति समुदाय से पंजाब के पहले मुख्यमंत्री बने. जाखड़ ने कहा, "सुनील (जाखड़) को 42 वोट, सुखजिंदर रंधावा को 16, महारानी परनीत कौर (अमरिंदर सिंह की पत्नी और पटियाला की सांसद) को 12 वोट, नवजोत सिंह सिद्धू को छह वोट और (चरणजीत सिंह) चन्नी को दो वोट मिले थे."

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाने की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया था. जाखड़ ने कहा कि पार्टी ने उन विधायकों से जानना चाहा था कि वे अमरिंदर सिंह के जाने के बाद किसे मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं.

पढ़ें- UP Election 2022: स्वामी प्रसाद मौर्य ने छोड़ी पडरौना सीट, RPN सिंह के लिए कही बड़ी बात

कांग्रेस की पंजाब (Punjab) इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के साथ सत्ता संघर्ष के बीच कांग्रेस ने अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए कहा था. कांग्रेस की वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी के उस बयान के बाद जाखड़ के मुख्यमंत्री बनने की संभावना कम हो गई थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि पार्टी को सिख चेहरे के साथ जाना चाहिए.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement