Advertisement

Punjab Election Result: दिल जीत लेगी भगवंत मान पर वारी-न्यारी होती मां की यह तस्वीर

पंजाब चुनाव नतीजों में आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला है और भगवंत मान का सीएम बनना तय है. बड़ी जीत के बाद मान का परिवार काफी खुश नजर आ रहा है. 

Latest News
Punjab Election Result: दिल जीत लेगी भगवंत मान पर वारी-न्यारी होती मां की यह तस्वीर
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पंजाब चुनाव में आप की जोरदार जीत के बाद एक बहुत दिल को छू लेने वाला पल देखने को मिला था. जीत के बाद आयोजित कार्यक्रम में आप के सीएम फेस भगवंत मान की मां बहुत भावुक नजर आ रही थीं. बेटे को गले लगाकर वह खुशी से रो पड़ीं. यह दृश्य वहां मौजूद लोगों ने कैमरे पर कैद कर लिया है. 

मान की मां ने बेटे पर लुटाया प्यार 
बेटे के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में भगवंत मान की मां काफी खुश और भावुक नजर आ रही थीं. उन्होंने बेटे को गले लगाकर उन पर खूब प्यार भी लुटाया. इस दौरान मान की बहन भी मौजूद थीं.

सीएम बेटे पर यूं निहाल हुई मां

मान के सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में समर्थक जुटे थे. उन्होंने हाथ हिलाकर और सिर नवाकर उनका शुक्रिया अदा किया था.

मान ने समर्थकों का किया शुक्रिया अदा

मान के सम्मान के लिए सजाया गया था स्टेज. स्टेज पर उनकी और अरविंद केजरीवाल के बड़े-बड़े कटआउट लगे थे. 

मान के लिए सजा स्टेज

संगरूर में मान के घर पर भी समर्थकों का बड़ा हुजूम जुटा था. कार्यकर्ताओं के स्वागत के लिए जलेबियां भी बनवाई गई थीं. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement