Advertisement

Punjab Election 2022: पीएम मोदी ने प्रकाश पर्व पर साहिबजादों की शहादत को किया सलाम

पंजाब चुनाव से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने तीनों कृषि कानून वापस लेने के साथ ही आज बड़ा ऐलान भी किया. पीएम ने 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस घोषित किया है.

Punjab Election 2022: पीएम मोदी ने प्रकाश पर्व पर साहिबजादों की शहादत को किया सलाम

File Photo

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पंजाब चुनाव से पहले पीएम मोदी ने वोटरों का दिल जीतने के लिए एक और बड़ी पहल की है. PM Narendra Modi ने आज ट्वीट कर कहा है कि हर साल 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के तौर पर मनाया जाएगा. बता दें कि यह वही तारीख है जब सिखों के 10वें गुरु गोबिंद के बेटों ने शहादत दी थी. गुरु गोविंद सिंह जी के 4 बेटों को साहिबजादे कहा जाता है. उनके 4 बेटे थे अजीत सिंह, जुझार सिंह, ज़ोरावर सिंह, व फतेह सिंह 

साहिबजादों की शहादत को पीएम ने किया नमन
प्रधानमंत्री मोदी  ने ट्वीट किया, 'आज, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के मौके पर, मुझे यह बताते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि इस साल से हर 26 दिसंबर की तारीख को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाएगा. यह साहिबजादों के शौर्य और न्याय के लिए उनके संघर्ष को नमन है.'

4 साहिबजादों की शहादत का इतिहास
बता दें कि साल 1704 में गुरु गोबिंद सिंह का परिवार आनंदपुर किला छोड़कर चला गया था. सरसा नदी पार करते हुए उनका परिवार बिछड़ गया. माता गुजरी और 2 छोटे बेटे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह साथ रहे. सरहंद के नवाब ने तीनों को इस्लाम स्वीकारने के लिए कहा. इनकार करने पर दोनों साहिबजादों को दीवार में चुनवा दिया गया और माता मुजरी को किले से धक्का दे दिया गया था. गुरु गोविंद सिंह के दोनों बड़े बेटे साहिबजादे अजित सिंह और साहिबजादे फतेह सिंह मुगलों से युद्ध करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे. हर साल सिख समुदाय 20 से 27 दिसंबर को शहीदी सप्ताह के तौर पर मनाता है. 

पढ़ें: Punjab Election 2022: जालंधर में AAP समर्थकों का हंगामा, टिकट बेचने के आरोपों पर चले जूते-चप्पल

बीजेपी नेताओं ने की सराहना 
पीएम मोदी के इस ऐलान की गृहमंत्री अमित शाह समेत कई वरिष्ठ मंत्रियों और नेताओं ने सराहना की. बीजेपी नेताओं ने पीएम का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि राष्ट्रभक्ति और मातृभूमि के लिए त्याग की प्रेरणा मिलेगी.

पढ़ें: Guru Gobind Singh Jayanti 2022: इस दिन है प्रकाश पर्व, जानें क्या है धार्मिक महत्व

पंजाब चुनाव से पहले माना जा रहा बड़ा दांव 
माना जा रहा है कि साहिबजादों की शहादत से सिर्फ सिख समुदाय ही नहीं बल्कि पूरे पंजाब के लोग भावनात्मक तौर पर जुड़े हैं. ऐसे में, वीर बाल दिवस का ऐलान करके पीएम ने वोटरों के भावनात्मक जुड़ाव का सिरा पकड़ने की कोशिश की है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement