Advertisement

Punjab में AAP को प्रचंड बहुमत, अरविंद केजरीवाल क्यों बोले मैं आतंकवादी नहीं?

अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि पंजाब के नतीजे इंकलाब हैं, अब पूरे देश में इसका प्रसार होगा.

Punjab में AAP को प्रचंड बहुमत, अरविंद केजरीवाल क्यों बोले मैं आतंकवादी नहीं?

CM Arvind Kejriwal and Bhagwant Mann

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पंजाब (Punjab) में आम आदमी पार्टी (AAP) प्रचंड बहुमत हासिल कर रही है. दिल्ली के मुख्यमंत्री और  पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने गुरुवार को जनादेश पर शुक्रिया कहा है.

अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि केजरीवाल आतंकवादी नहीं है. उन्होंने कहा कि सबसे पहले यह इंकबाल दिल्ली में हुआ, फिर पंजाब में और अब पूरे देश में होगा. पंजाब विधानसभा चुनाव में मतगणना के रुझानों के अनुसार आप राज्य में सरकार बनाती दिख रही है और वह 117 सीटों में से 91 पर आगे चल रही है.

UP Election Result 2022: नतीजों के बाद फिर छाया बुलडोजर ...!

क्यों अरविंद केजरीवाल ने कहा- मैं आतंकी नहीं?

पिछले दिनों आम आदमी पार्टी से चुड़े रहे कुमार विश्वास ने आरोप लगाया था कि पंजाब में जीतने के लिए केजरीवाल अलगाववादी तत्वों की हिमायत लेने के लिए तैयार थे. इस बयान के बाद से ही केजरीवाल हरीफ पार्टियों के निशाने पर थे. उन पर आतंकवाद का हिमायती होने का आरोप लगा था. अरविंद केजरीवाल ने इसी बयान को लेकर निशाना साधा है.

UP Election Results: BSP का अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन, क्या खुल पाएगा खाता?

नया भारत बनाएंगे जहां नहीं होगी नफरत के लिए जगह

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में आप नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक नया भारत बनाएंगे, जहां नफरत की कोई जगह नहीं होगी. उन्होंने विधानसभा चुनावों में आप को गौरवशाली जीत के रास्ते पर ले जाने के लिए मतदाताओं को बधाई दी और कहा कि उन्होंने राजनीतिक दिग्गजों को धूल चटा दी है. 

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

और भी पढ़ें: Vidhan Sabha की हार नहीं बदलेगी लोकसभा चुनाव में वोटरों का मूड? आएगा तो मोदी ही...

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement