Advertisement

Assembly Election Results : पोस्टल बैलट की गिनती के साथ आ रहे हैं आरंभिक रुझान

लगभग सभी राज्यों से शुरूआती रुझान आ चुके हैं. माना जा रहा है कि शुरूआती रुझान पोस्टल बैलट की वजह से  हैं.

Assembly Election Results : पोस्टल बैलट की गिनती के साथ  आ रहे हैं आरंभिक रुझान
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी :  विधानसभा चुनावों के मत की गिनती शुरू हो चुकी है. लगभग सभी राज्यों से शुरूआती रुझान आ चुके हैं.मतगणना में सबसे पहले पोस्टल बैलट की गिनती होती है. माना जा रहा है कि शुरूआती रुझान इन पोस्टल बैलट की वजह से  हैं. इन पोस्टल बैलट की गिनती में उत्तर प्रदेश से 311 सीट, पंजाब से 97 सीट, उत्तराखंड से 56 सीट, मणिपुर से 28 सीट, और गोवा से 40 सीटों का रुझान आया है. 


ये हैं उत्तर-प्रदेश और पंजाब के शुरूआती रुझान 
 उत्तरप्रदेश से आए रुझानों के मुताबिक़ भाजपा ने रुझानों में बहुमत हासिल कर ली है. बीजेपी 205 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि समाजवादी पार्टी 100 सीटों के अंदर सिकुड़ गई है और वह 95 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं बसपा 7 और कांग्रेस 4 सीटों पर आगे है.
पंजाब में आप 48 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं कांग्रेस यहां 39 सीटों पर आगे चल रही है. अकाली दल 19 सीटों और  एनडीए 5 सीटों पर आगे चल रहे हैं. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement