Advertisement

Assembly Election Results : "कांग्रेस को सुधार और नई वायरिंग की ज़रूरत है" - अभिषेक मनु सिंघवी

"पार्टी को सुधार और नई वायरिंग की ज़रूरत है," अभिषेक मनु सिंघवी की कांग्रेस की हार पर टिप्पणी

Assembly Election Results : "कांग्रेस को सुधार और नई वायरिंग की ज़रूरत है" -  अभिषेक मनु सिंघवी
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पांच राज्यों में कांग्रेस की बुरी तरह हुई हार के बाद वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने पार्टी की हार पर टिप्पणी करते हुए कहा कि पार्टी को सुधार और नई वायरिंग की ज़रूरत है. 2014 में केंद्र की सत्ता गंवाने के बाद से कांग्रेस लगातार हार रही है.  अभिषेक मनु सिंघवी(Abhishek Manu Singhvi)  ने  आगे कहा कि अगर हम पांचो राज्य में हार रहे हैं तो हमें पार्टी के रिवैम्प और रिवायरिंग के बारे में सोचना होगा. 

पांचो राज्य में बुरी तरह हारी कांग्रेस 
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस दोहरे नंबर तक पहुंचने में भी सफल नहीं दिख रही है. पंजाब में आम आदमी पार्टी जीत चुकी है. साथ ही मणिपुर, गोवा और उत्तराखंड में भी कांग्रेस दूसरे नंबर पर ही है. श्री सिंघवी (Abhishek Manu Singhvi)  की टिप्पणी मतगणना के ट्रेंड को  देखते हुए आई. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement