Advertisement

UP Election 2022: वाराणसी में रोड शो करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जानिए क्या रहेगा रूट

प्रधानमंत्री का रोड शो मलदहिया चौराहे से शुरू होकर लहुराबीर, कबीरचौरा, लोहटिया, मैदागिन, नीचीबाग, चौक होते हुए बाबा विश्वनाथ धाम तक जाएगा.

UP Election 2022: वाराणसी में रोड शो करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जानिए क्या रहेगा रूट

Image Credit- Twitter/ANI

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार करते नजर आएंगे. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी में शुक्रवार को दो बजे से मलदहिया स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रोड शो की शुरुआत करेंगे.

भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि अपने सांसद और प्रधानमंत्री का बनारस में भव्य स्वागत करने को भाजपा कार्यकर्ताओं से ज्यादा काशीवासी बेताब हैं. प्रधानमंत्री के रोड शो को लेकर जनता में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है.

पढ़ें- वाराणसी में 'दीदी' ने बोला PM पर हमला, कह दी बड़ी बात

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को युद्ध प्रभावित यूक्रेन से लौटे उत्तर प्रदेश के विद्यार्थियों से बातचीत की. उन्होंने कहा कि शुक्रवार को काशी पूरी तरह से मोदीमय नजर आने वाली है.

पढ़ें- भतीजे अखिलेश के साथ क्यों मिलाया हाथ? शिवपाल ने बताई वजह

प्रधानमंत्री का रोड शो 3.1 किमी लंबा होगा. यह मलदहिया चौराहे से शुरू होकर लहुराबीर, कबीरचौरा, लोहटिया, मैदागिन, नीचीबाग, चौक होते हुए बाबा विश्वनाथ धाम तक जाएगा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बाबा विश्वनाथ से आशीर्वाद लेने के पश्चात सोनारपुरा, अस्सी मार्ग से होते हुए बीएचयू गेट पर स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी रात्रि विश्राम वाराणसी में करेंगे.

पढ़ें- CM योगी समेत पूर्वांचल के इन दिग्गजों की किस्मत आज होगी EVM में कैद

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय जननेता के स्वागत के लिए काशी वासियों ने कमर कस ली है. तमाम सामाजिक संगठनों सहित विभिन्न सम्प्रदाय के लोग जगह-जगह प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे. कहा कि इसके अलावा काशी की जनता अपने घरों की छतों से भी प्रधानमंत्री पर पुष्प वर्षा करेगी.

पढ़ें- 'Amit Shah के कमरे में तय होते हैं BSP उम्मीदवार, मायावती का मकसद BJP की मदद करना'

 

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement