Advertisement

UP Elections: RPN Singh के बाद कांग्रेस को एक और बड़ा झटका!

Uttar Pradesh Elections: RPN Singh पडरौना विधानसभा से तीन बार विधायक रह चुके हैं. उन्होंने 2009 के लोकसभा चुनावों में स्वामी प्रसाद मौर्य हो हराया था.

UP Elections: RPN Singh के बाद कांग्रेस को एक और बड़ा झटका!

Image Credit- Twitter/ANI

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी. RPN Singh के भाजपा का दामन थामने के बाद अब कांग्रेस पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है. पडरौना से कांग्रेस के उम्मीदवार मनीष जायसवाल और पार्टी की कुशीनगर जिला इकाई के प्रमुख राजकुमार सिंह ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया.

मीडिया से बातचीत में राजकुमार सिंह ने कहा, "मैंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है क्योंकि पार्टी में आरपीएन सिंह के लिए कोई सम्मान नहीं था."

पढ़ें- Padrauna Election: बीजेपी में RPN Singh के आने से टेंशन में स्वामी प्रसाद मौर्य? क्या होगा परिणाम

राजकुमार सिंह ने कहा कि वह भी भाजपा (BJP) में शामिल होने पर विचार कर रहे हैं. कांग्रेस के पूर्व जिला इकाई प्रमुख ने यह भी बताया कि पडरौना से पार्टी प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. गौरतलब है कि पूर्व केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री सिंह मंगलवार को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए.

पढ़ें- UP Election 2022: कांग्रेस के युवराज जो एक-एक कर हाथ छुड़ाकर अब BJP में कमल खिला रहे हैं

जितिन प्रसाद के पिछले साल कांग्रेस छोड़ने के बाद RPN सिंह उत्तर प्रदेश में कांग्रेस से दूसरे बड़े नेता हैं जिन्होंने पार्टी का साथ छोड़ा है. RPN Singh पडरौना विधानसभा से तीन बार विधायक रह चुके हैं. उन्होंने साल 2009 के लोकसभा चुनावों में कुशीनगर से स्वामी प्रसाद मौर्य को हराया था. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement