चुनाव
Punjab Assembly Election 2022: 14 फरवरी को रविदास जयंती के दिन अनुसूचित जाति के लोग पंजाब से बाहर जा सकते हैं.
डीएनए हिंदीः पंजाब में विधान सभा चुनाव (Punjab Assembly Election) की तारीख बदल दी गई है. अब 14 फरवरी की जगह 20 फरवरी को मतदान होगा. इसे लेकर कई राजनीतिक पार्टियों ने वोटिंग की तारीख को आगे बढ़ाने की चुनाव आयोग (EC) से मांग की थी. राजनीतिक दलों की इस मांग पर चुनाव आयोग ने बैठक के बाद फैसला लिया है.
किन दलों ने की मांग
बीजेपी, कांग्रेस और पंजाब लोक कांग्रेस (PLC) पार्टी की तरफ से चुनाव आयोग को पत्र लिखा गया है. इन राजनीतिक पार्टियों का कहना है कि 14 फरवरी को रविदास जयंती की वजह से अनुसूचित जाति के लोग बड़ी संख्या में पंजाब से बाहर वाराणसी जा सकते हैं. पत्र में मांग की गई है कि 14 फरवरी को तारीख को आगे बढ़ाया जाए. मतदान की तारीख को 14 की जगह 16 फरवरी करने की मांग की गई है.
एक चरण में होना है चुनाव
पंजाब में 14 फरवरी को एक ही चरण में मतदान होना है. इसके नतीजे 10 मार्च को आएंगे. पंजाब में आम आदमी पार्टी, बीजेपी-पंजाब लोक कांग्रेस और अकाली दल कांग्रेस को सीधी टक्कर दे रहे हैं.