चुनाव
Noida Seat Result Live: 1,65,463 मतों के साथ पंकज सिंह देश में सबसे अधिक वोटों से जीतने वाले विधायक बनेंगे.
डीएनए हिंदी: गौतमबुद्धनगर की नोएडा विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी है. इस सीट पर भाजपा के प्रत्याशी पंकज सिंह मैदान में हैं. पंकज सिंह देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे हैं. उन्होंने 2017 में भी इस सीट से जीत हासिल की थी.
नोएडा विधानसभा सीट पर पंकज सिंह का मुकाबला समाजवादी पार्टी के सुनील चौधरी, कांग्रेस की पंखुड़ी पाठक, बसपा के कृपाराम शर्मा और आम आदमी पार्टी के पंकज अवाना से है. नोएडा सीट को भाजपा का गढ़ भी कहा जाता है. यहां 2012 में भी भाजपा ने ही जीत हासिल की थी.
Noida Vidhansabha Seat Election Result Live Updates
समय सुबह 8.10 बजे - बीजेपी के पंकज सिंह आगे
समय सुबह 10.44 बजे - नोएडा सीट(राउंड:5): पंकज सिंह (बीजेपी): 30931, कृपाराम शर्मा(बीएसपी): 2093, सुनील चौधरी(सपा): 9438, पंखुड़ी पाठक (कांग्रेस): 1746.
समय 01.44 बजे - 1,22,136 मतों के साथ पंकज सिंह आगे, 28,068 के साथ सपा के सुनील चौधरी दूसरे नंबर पर.
समय 3.30 बजे - 1,65,463 मतों के साथ पंकज सिंह ने बनाया रिकॉर्ड, 38,905 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर सपा.
क्या रहे थे 2017 के चुनाव परिणाम?
साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में नोएडा विधानसभा सीट पर भाजपा के पंकज सिंह ने बंपर जीत हासिल की थी. पंकज सिंह को 1,62,417 वोट मिले थे. उन्होंने 1,04,016 वोटों से सपा के सुनील चौधरी को मात दी थी. सपा के सुनील चौधरी को पिछले चुनाव में महज 58,401 वोट हासिल हुए थे. बसपा के रविकांत यहां पर 27,365 वोट ही हासिल कर पाए थे.
Noida Assembly Election Results 2017
| प्रत्याशी | पार्टी | वोट |
| पंकज सिंह | भाजपा | 1,62,417 |
| सुनील चौधरी | सपा | 58,401 |
| रविकांत बसपा | बसपा | 27,365 |