Advertisement

Election 2022: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की नई टीम ने संभाली कमान, क्या एकजुट हो गई है पार्टी?

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की नई टीम ने विधानसभा चुनावों के लिए कमर कस ली है. कांग्रेस अब एकजुटता पर जोर दे रही है.

Election 2022: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की नई टीम ने संभाली कमान, क्या एकजुट हो गई है पार्टी?

प्रतिभा सिंह.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में कांग्रेस (Congress) की नई टीम ने दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव से करीब सात महीने पहले गुरुवार को कार्यभार संभाल लिया. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी और मंडी सांसद प्रतिभा सिंह ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (HPCC) के अध्यक्ष का पद संभाल लिया है.

पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य कांग्रेस कार्यालय में प्रचार समिति के अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया है. कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी ने 26 अप्रैल को सुखविंदर सिंह को स्टेट यूनिट का अध्यक्ष नियुक्त किया, उन्होंने कुलदीप राठौर की जगह ली. कुलदीप को एआईसीसी प्रवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया था. 

Assembly Election 2022: हिमाचल प्रदेश जीतने के लिए किस प्लान पर काम कर रही है कांग्रेस?

रैली के बहाने शक्ति प्रदर्शन कर रही कांग्रेस

प्रतिभा सिंह और सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) के सदस्य और हिमाचल प्रदेश के प्रभारी राजीव शुक्ला की मौजूदगी में नया प्रभार ग्रहण किया. कांग्रेस ने पदाभार कार्यक्रम के दौरान मेगा रैली के जरिए शक्ति प्रदर्शन किया है.

क्या खत्म हो गया है सूबे का सियासी कलह?

निवर्तमान हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर, सीएलपी नेता मुकेश अग्निहोत्री, सभी कांग्रेस विधायक और पार्टी के पदाधिकारी रैली में शामिल हुए थे. कांग्रेस ने पूरी तरह से कोशिश की पंजाब और राजस्थान की तरह पहले ही पार्टी के भीतर कलह सबके सामने न आने पाए.

Gujarat Election 2022: क्या गुजरात में कांग्रेस की डगमगाती नैया पार करा सकते हैं जिग्नेश मेवाणी?

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की त्रिमूर्ति

कितना कमाल करेगी कांग्रेस की त्रिमूर्ति?

राजीव शुक्ला ने कहा है कि कांग्रेस आलाकमान ने पार्टी को सत्ता में वापस लाने की जिम्मेदारी 'त्रिमूर्ति' को दी है, जिसमें प्रतिभा सिंह, अग्निहोत्री और सुक्खू शामिल हैं. देखने वाली बात यह होगी कि कांग्रेस की त्रिमूर्ति विधानसभा चुनावों में कितना कमाल कर पाती है.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement