Punjab Election में कई बड़े दिग्गज पीछे चल रहे हैं. राज्य में आम आदमी पार्टी बहुमत की तरफ बढ़ती दिखाई जा रही है.
Image Credit- Twitter/ANI
डीएनए हिंदी: पंजाब विधानसभा चुनाव के रुझानों में आम आदमी पार्टी ने बड़ी बढ़त बना ली है. राज्य में आम आदमी अबतक 117 सीटों में से 86 पर बढ़त बनाए हुए हैं. पंजाब के इस चुनाव में इसबार कई चौंकाने वाले परिणाम देखने को मिल सकते हैं. राज्य में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू सहित कई दिग्गज पीछे चल रहे हैं.
पढ़ें- UP Chunav 2022: बड़ी देर के बाद चुनावी टैली में कांग्रेस भी आई नजर, हाथी की चाल सुस्त
पढ़ें- Punjab Election Result: AAP पर जनता ने क्यों जताया विश्वास? ये 5 मुद्दे है बड़ी वजह
- Amritsar East सीट से नवजोत सिंह सिद्धू तीसरे नंबर पर चल रहे हैं. AAP यहां पर आगे चल रही है.
- Chamkaur Sahib Seat पर सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पीछे चल रहे हैं. AAP के चरणजीत सिंह चन्नी यहां आगे चल रहे हैं.
- Bhadaur Seat पर भी सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पीछे चल रहे हैं. यहां AAP के लभ सिंह आगे हैं.
- Patiala में आम आदमी पार्टी ने बंपर बढ़त बना ली है. कैप्टन अमरिंदर सिंह 5 हजार वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं.
- Lambhi Seat पर अकाली दल के वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल पीछे चल रहे हैं. AAP यहां तीन हजार वोटों से आगे है.
- Jalalabad Seat पर अकाली दल के सुखबीर सिंह बादल 2500 वोटों से पीछे चल रहे हैं. यहां भी आप आगे है.