Advertisement

MCD Elections: EC ने नहीं की चुनाव तारीखों की घोषणा, केजरीवाल ने भाजपा पर बोला हमला

चुनाव आयोग द्वारा MCD चुनाव की तारीखों का ऐलान न करने पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की तरफ से भाजपा पर वार किया गया है.

MCD Elections: EC ने नहीं की चुनाव तारीखों की घोषणा, केजरीवाल ने भाजपा पर बोला हमला

Image Credit- ANI

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी. चुनाव आयोग ने आज दिल्ली में तीन नगर निगमों के चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया. राज्य के इलेक्शन कमिश्नर एसके श्रीवास्तव ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कुछ मुद्दे उठाए गए थे जिनपर हमारे द्वारा कानूनी रूप से जांच की जानी है. इस वजह से हम अभी MCD चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं कर पाएंगे.

दिल्ली के इलेक्शन कमिश्नर एसके श्रीवास्तव ने आगे कहा कि हम कुछ और दिन लेंगे. हमें 18 मई से पहले चुनाव करवाने हैं. हम चुनाव स्थगित नहीं कर रहे हैं. अगर 18 मई से पहले नगर निगमों का एकीकरण होता है, तो हमें स्थिति पर विचार करना होगा. इसलिए हमें इस पर कानूनी राय लेने के लिए अभी समय चाहिए.

केजरीवाल ने बोला हमला
चुनाव आयोग द्वारा MCD चुनाव की तारीखों का ऐलान न करने पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की तरफ से भाजपा पर वार किया गया है. केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा भाग गई. MCD चुनाव टाल दिया. हार मान ली.

उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली वाले खूब ग़ुस्सा हैं. कह रहे हैं इनकी हिम्मत कि चुनाव ना कराएं? अब इनकी ज़मानत ज़ब्त कराएंगे. हमारे सर्वे में अभी 272 में से 250 सीट आ रहीं थीं. अब 260 से ज़्यादा आएंगी. पर चुनाव आयोग को भाजपा के दबाव में नहीं आना चाहिए था.

मनीष सिसोदिया ने भी किया वार
मनीष सिसोदिया ने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा से डरा हुआ है. भाजपा ने चुनाव आयोग पर दबाव बनाया है. भाजपा को बता है कि वो एमसीडी चुनाव हारने वाले हैं. उन्हें पता है कि आम आदमी पार्टी दिल्ली नगर निगम के चुनाव में 250 सीटें जीतने वाली है और इसी वजह से वो तीनों नगर निगमों को एक करने का बहाना बना रहे हैं.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement