Advertisement

Mayawati का BJP पर हमला -  CM योगी आदित्‍यनाथ का मठ बंगले जैसा

BSP सुप्रीमो मायावती ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ का मठ किसी बंगले से कम नहीं है.  

Mayawati का BJP पर हमला -  CM योगी आदित्‍यनाथ का मठ बंगले जैसा

BSP Chief Mayawati (File Photo-PTI)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Election) से पहले वार पलटवार का सिलसिला तेज होता जा रहा है. बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती (Mayawati) ने एक बार फिर BJP पर हमला बोला है. मायावती ने कहा कि सीएम योगी (CM Yogi Adityanath) का मठ किसी बंगले से कम नहीं है. उन्‍होंने कहा कि बसपा सरकार ने हमेशा गरीबों के लिए ही काम किया है.

मायावती ने ट्वीट कर कहा कि शायद पश्चिमी यूपी की जनता को यह मालूम नहीं है कि गोरखपुर में योगी जी का बना मठ जहां वो अधिकांश निवास करते हैं, वो कोई बड़े बगंले से कम नहीं है। यदि इस बारे में भी यह बता देते तो बेहतर होता. 

यह भी पढ़ेंः UP Elections: Aparna Yadav से Priyanka Maurya तक विपक्षी नेताओं की बहू-बेटियों को भा रही है BJP

हालांकि योगी आदित्यनाथ ने भी पलटवार किया है. योगी आदित्यनाथ के कार्यालय की तरफ से कहा गया कि बहन जी! बाबा गोरखनाथ जी की तपोभूमि गोरखपुर स्थित श्री गोरक्षपीठ में ​ऋषियों-संतों एवं स्वतंत्रता आंदोलन के क्रांतिवीरों की स्मृतियों को संजोया गया है. हिन्दू देवी-देवताओं के मंदिर हैं. 'सामाजिक न्याय' का यह केन्द्र सबके कल्याण हेतु अहर्निश क्रियाशील है. कभी आइए, शांति मिलेगी. 

यह भी पढ़ेंः UP Election 2022: अदिति सिंह ने Priyanka Gandhi को दी चुनाव लड़ने की चुनौती

दरअसल रविवार को भाजपा का चुनाव प्रचार करने के लिए गाजियाबाद पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान सपा और अखिलेश यादव पर तीखा निशाना साधते हुए कहा कि जब सपा की सरकार बनती थी तो उस समय के मुख्यमंत्री और मंत्री सबसे पहले अपना बंगला बनाते थे लेकिन भाजपा सरकार में हमने अपना बंगला या मकान नहीं बनाया बल्कि प्रदेश के 43 लाख गरीबों को एक-एक आवास देने का काम किया.  

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement