Advertisement

Mathura Seat Result Live: श्रीकांत शर्मा ने जीत की ओर बढ़ाया कदम, जानें सपा का हाल

Mathura Election Result: श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में पिछले चार दशकों से सिर्फ भाजपा और कांग्रेस के उम्मदीवारों को ही सफलता नसीब हुई है.

Mathura Seat Result Live: श्रीकांत शर्मा ने जीत की ओर बढ़ाया कदम, जानें सपा का हाल

Image Credit- DNA

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मथुरा विधानसभा सीट पर मतगणना जारी है. इस सीट पर भाजपा के श्रीकांत शर्मा, कांग्रेस के प्रदीप माथुर, बसपा के एस.के. शर्मा और सपा के देवेंद्र अग्रवाल मैदान में हैं. साल 2017 में श्रीकांत शर्मा ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी.

Mathura Vidhansabha Seat Result Live Updates

समय सुबह 8.30 बजे- बीजेपी के श्रीकांत शर्मा आगे

 समय सुबह 10 बजे -  मथुरा से मंत्री श्रीकांत शर्मा आगे कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप माथुर दूसरे स्थान पर.

समय सुबह 10.25 -  श्री कांत शर्मा 11,587 वोट से आगे    

समय 02.00 बजे - भाजपा के श्री कांत शर्मा 64,771 मतों से आगे, 13,705 मतों के साथ कांग्रेस के प्रदीप माथूर दूसरे नंबर पर. 

50-50 है भाजपा और कांग्रेस का स्ट्राइक रेट

मथुरा विधानसभा सीट पर साल 1977 के बाद से भाजपा और कांग्रेस के ही प्रत्याशी चुनाव जीतते आ रहे हैं. पिछले चुनाव में यहां श्रीकांत शर्मा ने कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता प्रदीप माथुरा को बुरी तरह से हराया था. प्रदीप माथुर 2012, 2007, 2002 और 1985 में मथुरा विधानसभा सीट के विधायक रह चुके हैं.

साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में मथुरा विधानसभा सीट पर श्रीकांत शर्मा को 1,43,361 वोट मिले थे. उन्होंने 1 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से कांग्रेस के प्रदीप माथुर को हराया था. इस सीट पर बसपा तीसरे और राष्ट्रीय लोकदल प्रत्याशी चौथे स्थान पर रहे थे. साल 2012 में कांग्रेस के प्रदीप माथुर इस सीट पर महज 501 वोटों से जीते थे.

2017 का चुनाव परिणाम (Mathura Election Result 2017)

प्रत्याशी पार्टी वोट
श्रीकांत शर्मा भाजपा 1,43,361
प्रदीप माथुर कांग्रेस 42,200
योगेश कुमार बसपा 31,168
अशोक अग्रवाल रालोद 29,080

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement