Advertisement

Manipur Election Result: पत्नी और समर्थकों के साथ झूमकर नाचे सीएम बीरेन सिंह, देखें वीडियो

मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने जीत के बाद पत्नी और कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी दफ्तर में जश्न मनाया. इस दौरान उनका अलग ही अंदाज देखने मिला था. 

Latest News
Manipur Election Result: पत्नी और समर्थकों के साथ झूमकर नाचे सीएम बीरेन सिंह, देखें वीडियो
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह आज बीजेपी को बहुमत मिलने के बाद इंफाल में पार्टी कार्यालय पहुंचे थे. स्वागत में जुटे कार्यकर्ताओं से मिले और उनका उत्साह बढ़ाया था. इसके बाद सिंह का अलग ही अंदाज देखने को मिला था. सीएम पत्नी और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोकगीत पर झूमते-नाचते दिखे थे. 

पार्टी दफ्तर में कार्यकर्ताओं के साथ झूमे सीएम 
राजनीति में ऐसे नजारे आम नहीं होते हैं लेकिन आज बहुमत के साथ सत्ता में वापसी का दिन था. सीएम के स्वागत में जुटे कार्यकर्ता झूमकर नाच-गा रहे थे. इस दौरान वह भी झूमते दिखे. 

मणिपुर में बीजेपी ने छुआ बहुमत का जादुई आंकड़ा
मणिपुर के रुझानों में बीजेपी को बहुमत मिल गया है. चुनाव आयोग से मिले आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी अब तक 17 सीटों पर जीत चुकी है और 15 सीटों पर उसके प्रत्याशी आगे हैं. राज्य में विधानसभा के लिए बहुमत का जादुई आंकड़ा 31 है. मणिपुर में जेडीयू ने भी 4 सीटों पर जीत दर्ज की है.

पढ़ें: कांग्रेस Old से Obsolete हो रही है, उन्हें गांधी परिवार से आगे की राह सोचनी होगी!

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement