Advertisement

Kolkata Municipal Corporation Result: ममता बनर्जी ने मारी बाजी, बीजेपी पिछड़ी

कोलकाता निकाय चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी ने क्लीन स्वीप किया है. ममता बनर्जी ने इन नतीजों को प्रदेश की जनता के लिए ऐतिहासिक जीत करार दिया है.

Kolkata Municipal Corporation Result: ममता बनर्जी ने मारी बाजी, बीजेपी पिछड़ी

TMC massive win in civic polls

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कोलकाता नगर निगम चुनाव के नतीजों में TMC बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है. अब तक आए नतीजों में 89 सीटें ममता बनर्जी की पार्टी जीत चुकी है और 44 पर बढ़त बनाई हुई है. बीजेपी सिर्फ एक सीट पर आगे है. 

KMC चुनावों का ऐसा है गणित 
KMC के अंतर्गत कुल 144 वॉर्ड हैं. मतदान के लिए 16 मतगणना केंद्र बनाए गए थे. तनाव की आशंका को देखते हुए इन मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है. 19 दिसंबर को हुए चुनाव में लगभग 64 फीसदी मतदान किया गया था. 

नतीजों में छिपे हैं सभी पार्टियों के लिए संकेत 
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने आक्रामक चुनाव प्रचार किया था. निगम चुनाव में बीजेपी की कोशिश थी कि किसी तरह से अभेद्य माने जा रहे ममता बनर्जी के किले में सेंध लगाई जा सके. हालांकि, ममता बनर्जी अपना किला बचाने में कामयाब रहीं. 

जीत को पश्चिम बंगाल की सीएम ने बताया ऐतिहासिक
निकाय चुनाव में बड़ी जीत को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक बताया. उन्होंने कहा कि जनता ने उनकी पार्टी और काम पर एक और बार मुहर लगाई है. यह जीत बाहरी लोगों के लिए सीख है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement