Advertisement

Assembly Election Results : आए शुरुआती रुझान, जानिए कौन बनवा रहा है लड्डू, किसने बनवाई जलेबी

विधानसभा चुनाव के शुरूआती रुझान आने शुरू हो गए हैं. जीत की ख़ुशी मनाने के लिए इन पांचो राज्यों में मिठाइयों के ताबड़तोड़ ऑर्डर दिए जा रहे हैं.

Assembly Election Results : आए शुरुआती रुझान, जानिए कौन बनवा  रहा है लड्डू, किसने बनवाई जलेबी
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के शुरूआती रुझान आने शुरू हो गए हैं. जीत की ख़ुशी मनाने के लिए इन पांचो राज्यों में मिठाइयों के ताबड़तोड़ ऑर्डर दिए जा रहे हैं. पंजाब से आती हुई ख़बरों के मुताबिक़ वहां मिठाइयों की दुकानों में लड्डू और बाक़ी मिठाइयां बनाने के ऑर्डर में काफ़ी तेज़ी आई है. 

मिठाई की दुकानों में दिख रहा है चुनावी उत्साह 

राजनैतिक उहापोह के बीच उत्तर प्रदेश में भी मिठाई की दुकानों में गहमा-गहमी है. काफ़ी संख्या में लड्डू, जलेबी सहित अन्य मिठाइयों के बल्क ऑर्डर दिए गए हैं. मतों की गिनती शुरू होते ही इन मिठाई की दुकानों में उत्साह भी बढ़ गया है. हालांकि यह अभी तय नहीं कि किसके लड्डू रह जाएंगे और किस पार्टी के लड्डू जीत का स्वाद बनकर लोगों की ज़ुबान पर उतरेंगे. 

UP Election Results 2022: रुझानों में भाजपा का शतक लेकिन सपा ज्यादा पीछे नहीं

पंजाब में AAP  ने बनवाई जलेबी 
इसी बीच ख़बर यह भी आई है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी ने जलेबी का ऑर्डर दे दिया है. पंजाब से आ रहे शुरूआती रुझानों के मुताबिक़ आप 45 से अधिक सीटों पर आगे हैं. भाजपा गठबंधन तीसरे नंबर पर है. आप के ठीक पीछे कांग्रेस चल रही है. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement