Advertisement

Uttarakhand Elections: आखिरकार हरक सिंह रावत को मिल ही गई कांग्रेस में एंट्री, जानिए क्यों लगी इतनी देर

Harak Singh Rawat ने बीजेपी से निकाले जाने के बाद मंगलवार को कहा था कि वह पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से 100 बार भी माफी मांग सकते हैं.

Uttarakhand Elections: आखिरकार हरक सिंह रावत को मिल ही गई कांग्रेस में एंट्री, जानिए क्यों लगी इतनी देर

Image Credit- Twitter/INCUttarakhand

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी. उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री और बीजेपी से निष्कासित हरक सिंह रावत (Harak Singh Rawat) शुक्रवार कांग्रेस में शामिल हो गए. उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हरक सिंह रावत को कांग्रेस वॉर रूम में पार्टी में शामिल करवाया. इस मौके पर हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति भी कांग्रेस में शामिल हो गईं.

बीजेपी से छह साल के लिए निष्काषित किए गए पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने शुक्रवार को कई दिनों की जद्दोजहद के बाद एक बार फिर कांग्रेस का दामन थाम लिया है. कांग्रेस में वापसी के बाद हरक सिंह ने पार्टी हाईकमान को धन्यवाद दिया. बीजेपी ने उनपर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया था.

इससे पहले हरक सिंह रावत (Harak Singh Rawat) ने बीजेपी से निकाले जाने के बाद मंगलवार को कहा था कि वह पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से 100 बार भी माफी मांग सकते हैं. दरअसल बीजेपी से निष्कासित होकर हरक सिंह रावत के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा के बीच पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने साफ कर दिया था कि उनको पहले अपनी गलती स्वीकार करनी होगी. तो ही वह उनका स्वागत करेंगे.

क्यों कांग्रेस में एंट्री हुई लेट?

इससे पहले साल 2016 में पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और हरक सिंह रावत समेत कांग्रेस के नौ विधायकों ने विधानसभा सत्र के दौरान ही पार्टी से विद्रोह कर मुख्यमंत्री हरीश रावत (Harish Rawat) की सरकार गिराने की कोशिश की थी और ये सभी विधायक बीजेपी में शामिल हो गए थे.

अब हरक सिंह ने हरीश रावत को बताया बड़ा भाई

मंगलवार को हरक सिंह रावत ने कहा था, "मेरी उनसे बातचीत हुई है वे (हरीश रावत) आगे बताएंगे कि क्या होगा. वे मेरे बड़े भाई हैं, मैं अपने बड़े भाई से 100 बार भी माफी मांग सकता हूं. कांग्रेस पार्टी का अपना निर्णय है. 2016 में परिस्थितियां अलग थीं."

पढ़ें- Congress ने जारी किया Manifesto, यहां पढ़िए Priyanka-Rahul Gandhi ने किए कौन-कौन से वादे

इस बीच हरक सिंह रावत के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश नेताओं को पहले आपसी सहमति बनाने के लिए कहा था. फिलहाल अब ये उम्मीद लगाई जा रही है कि हरीश रावत से हरक सिंह रावत ने शायद अपनी सभी गलतियों की माफी मांग ली है, जिसके बाद ही हरीश रावत ने हरक सिंह को कांग्रेस में फिर शामिल करवा लिया है. (Input- IANS)

पढ़ें- UP Election 2022: Congress ने जारी की पहली लिस्ट, 125 उम्मीदवारों में 50 महिला प्रत्‍याशी भी शामिल

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement