Advertisement

Goa Elections: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

Goa Elections: कांग्रेस गोवा विधानसभा चुनाव में गोवा फॉरवर्ड पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेगी.

Goa Elections: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

Twitter/INCIndia

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कांग्रेस ने गोवा विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को अपने आठ उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी. इस लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री दिगम्बर कामत और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं.

पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, कामत को मढ़गांव विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. वह इसी सीट से वर्तमान में विधायक भी हैं

इसके साथ ही, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं एलेक्सियो लॉरेंको को करटोरिम विधानसभा क्षेत्र और सुधीर कानोलकर को मापुसा विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है.

आपको बता दें कि कांग्रेस गोवा विधानसभा चुनाव में गोवा फॉरवर्ड पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेगी. राज्य की 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए अगले साल फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव होना है.

Advertisement
Advertisement

Advertisement