Advertisement

'नेहरू चाहते तो कुछ घंटों में आजाद होता गोवा,' PM के बयान पर भड़के चिदंबरम, बोले- मोदी नहीं जानते इतिहास

कांग्रेस नेता पी चिंदबरम ने पीएम मोदी के बयान पर कहा कि इतिहास को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है.

'नेहरू चाहते तो कुछ घंटों में आजाद होता गोवा,' PM के बयान पर भड़के चिदंबरम, बोले- मोदी नहीं जानते इतिहास

PM Narendra Modi and P Chidambram.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने के बयान से एक बार फिर देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर सियासत तेज हो गई है. पीएम मोदी ने गुरुवार को कांग्रेस पर सियासी वार करते हुए कहा कि अगर पंडित जवाहरलाल नेहरू चाहते तो गोवा को 1947 में जब भारत को आजादी मिली उसके कुछ घंटों के भीतर ही आजादी दिलाई जा सकती थी. राज्य को पुर्तगाली शासन से मुक्त होने में 15 साल लग गए. 

राज्य में 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी मापुसा में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस गोवा को अपना दुश्मन मानती रही है और वही व्यवहार अब भी जारी है, जिसे पार्टी द्वारा राज्य पर लगातार थोपी गई राजनीतिक अस्थिरता के माध्यम से देखा जा सकता है.

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने गोवा के युवाओं की राजनीतिक संस्कृति, आकांक्षाओं को कभी नहीं समझा. उनके मन में हमेशा गोवा के प्रति शत्रुता की भावना रही है. दो-तीन दिन पहले मैंने संसद में बात की थी और देश को सच बताया था कि कैसे कांग्रेस ने गोवा के मुक्ति आंदोलन को तबाह कर दिया.

क्या होगा अगर यूपी बन जाएगा केरल? आदित्यनाथ के सवाल पर CM विजयन ने दिया जवाब

आजादी के 15 साल तक कांग्रेस ने नहीं किया काम!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बहुत से लोग नहीं जानते कि गोवा भारत की आजादी के 15 साल बाद आजाद हुआ था. भारत के पास सेना के रूप में एक ताकत थी, एक मजबूत नौसेना थी. काम कुछ घंटों में हो सकता था, लेकिन कांग्रेस ने 15 साल तक कुछ नहीं किया. 19 दिसंबर 1961 को मुक्त कराया गया.

क्या बोले पी चिदंबरम?

कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने शुक्रवार को पीएम मोदी के बयान पर ऐतराज जताया है. उन्होंने कहा कि जवाहर लाल नेहरू ने सही समय पर हस्तक्षेप किया था. यह इतिहास को विकृत करने और फिर से लिखने का हताशा भरा प्रयास है.

पी चिदंबरम ने कहा कि मोदी और अमित शाह प्रथम विश्व युद्ध के बाद के इतिहास को नहीं जानते. वे स्वतंत्र भारत, खासकर 1947-60 के बीच के इतिहास को नहीं जानते. वे नहीं जानते कि किस तरह से नेहरू बड़े ही कुशलतापूर्वक भारत को उस स्थिति में ले गए कि देश शांति का सिरमौर और गुटरनिरपेक्ष आंदोलन का स्वीकार्य अगुआ बन गया.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि गोवा के लोगों को जनमत सर्वेक्षण के माध्यम से अपने भविष्य का फैसला करने का अवसर दिया गया. उन्होंने कहा, 'आज अगर गोवा एक स्वतंत्र प्रदेश है तो इसका श्रेय नेहरू और जनमत सर्वेक्षण को जाता है. मोदी जी और अमित शाह कुछ भी कहें और इतिहास को कितना भी विकृत करने का प्रयास हो लेकिन गोवा के लोग नेहरू के बड़े योगदान को हमेशा याद रखेंगे.

यह भी पढ़ें-
UP Election 2022: योगी या अखिलेश, किसका फॉर्मूला पश्चिमी यूपी में होगा असरदार?
UP Election 2022: सपा के गढ़ में बीजेपी ने लगाई थी सेंध, क्या इस बार करेगी वापसी?

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement