Advertisement

Assembly Election 2022: Goa में 40 में से 38 विधानसभा सीटों पर BJP लड़ेगी चुनाव, क्यों छोड़ी 2 सीटें?

गोवा में बीजेपी के कुल 23 विधायक हैं. 4 विधायकों ने हाल ही में पार्टी से इस्तीफा दे दिया था.

Assembly Election 2022: Goa में 40 में से 38 विधानसभा सीटों पर BJP लड़ेगी चुनाव, क्यों छोड़ी 2 सीटें?

goa pramod sawant oath ceremony today pm modi rajnath amit shah attend the programme  

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: गोवा (Goa) में विधानसभा चुनावों की तैयारी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) जुट गई है. सत्ताधारी पार्टी ने सूबे में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों (Assembly Election 2022) में 40 में से 38 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है.

बीजेपी के एक सीनियर पदाधिकारी ने कहा कि बीजेपी उम्मीदवारों के बारे में औपचारिक घोषणा 16 जनवरी के बाद की जाएगी, जब पार्टी का संसदीय बोर्ड सूची को मंजूरी देगा. उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए बीजेपी अपनी कोर समिति की बैठकें कर रही है.

गोवा चुनावों (Goa Election) के लिए पार्टी के प्रभारी और महाराष्ट्र (Maharashtra) के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं. समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक बैठक में बीजेपी की स्टेट यूनिट के अध्यक्ष सदानंद शेत तानावड़े, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत सहित अन्य लोग भी शामिल रहे हैं.

UP Election: Swami Prasad Maurya आज होंगे सपा में शामिल, क्या BJP को होगा नुकसान?

क्यों 2 सीटों पर चुनाव नहीं लड़ेगी BJP?

भारतीय जनता पार्टी के एक सीनियर पदाधिकारी के मुताबिक 2 विधानसभा सीटों पर पार्टी उम्मीदवार खड़े नहीं करेगी. बेनालिम (Benaulim) और नुवेम (Nuvem) में बीजेपी अपने चुनाव चिन्ह पर कोई उम्मीदवार नहीं उतारेगी. बेनालिम और नुवेम विधानसभा क्षेत्र के लोग परंपरागत रूप से गैर-बीजेपी उम्मीदवारों के लिये मतदान करते हैं.

यह दोनों ईसाई बहुल सीटें हैं. बेनालिम विधानसभा सीट से चर्चिल अलेमाओ (Churchill Alemao) विधायक हैं. चर्चिल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के टिकट पर चुनाव जीते थे लेकिन दिसंबर 2021 में ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) में शामिल हो गए थे. वहीं नुवेम का प्रतिनिधित्व विल्फ्रेड डीसा (Wilfred D'sa) करते हैं जिन्होंने पिछला चुनाव कांग्रेस के टिकट पर जीता था लेकिन बाद में बीजेपी में शामिल हो गए थे. 

15 जनवरी को होगी केंद्रीय नेतृत्व के साथ बैठक

मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत ने गुरुवार को कहा था कि बीजेपी के पदाधिकारी 15 जनवरी को केंद्रीय नेतृत्व के साथ बैठक करने के लिए दिल्ली जाएंगे जबकि पार्टी का संसदीय बोर्ड अगले दिन उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देगा. गोवा में बीजेपी के कुल 23 विधायक हैं. माइकल लोबो, अलीना सल्दान्हा, कार्लोस अल्मेडा और प्रवीण जांटे ने बीजेपी और विधानसभा से इस्तीफा दे दिया.

गोवा चुनावों में किन पार्टियों के बीच है सियासी लड़ाई?

गोवा विधानसभा चुनावों में कई राजनीतिक पार्टियां इस बार चुनावी रैलियों में उतर रही हैं. बीजेपी और कांग्रेस के अलावा, टीएमसी और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (AAP) चुनावी समर में उतर रही हैं. गोवा में 14 फरवरी को वोटिंग होगी और नतीजे 10 मार्च को आएंगे.

यह भी पढ़ें-
यूपी के मंत्री का दावा- 20 जनवरी तक हर दिन 3-4 विधायक BJP से देंगे इस्तीफा 
UP Election 2022: मौर्य के जाने पर BJP का डैमेज कंट्रोल, नाराज नेताओं के लिए है यह प्लान

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement