Advertisement

UP Assembly Election 2022: क्या फिरोजाबाद में BJP इस बार लगा पाएगी जीत की हैट्रिक?

फिरोजाबाद में लंबे समय से मुस्लिम और वैश्य वोट निर्णायक भूमिका निभाते हैं. इस बार भी यह वोट इस सीट का भाग्य तय करेंगे.

UP Assembly Election 2022: क्या फिरोजाबाद में BJP इस बार लगा पाएगी जीत की हैट्रिक?

firozabad muslim and vaishya votes remain in the role of kingmaker up assembly election 2022

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः पश्चिमी उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद की पहचान कांच की नगरी के रूप में हैं. यहां बनी कांच की चुड़ियां और अन्य सामान ना सिर्फ देश में बल्कि विदेश में भी अलग पहचान बनाए हुए है. बाद यहां की राजनीति की करें तो फिरोजाबाद में 2012 से अब तक विधानसभा सीट पर लगातार बीजेपी का कब्जा है. बीजेपी ने पिछले चुनाव में सपा के उम्मीदवार को करीब 41 हजार वोट से हराया था.  

मुस्लिम और वैश्य वोटरों के हाथ सत्ता की चाभी 
यहां लंबे समय से मुस्लिम और वैश्य वोट निर्णायक भूमिका निभाते हैं. इस बार भी यह वोट इस सीट का भाग्य तय करेंगे. यहां कुल 4,33,902 मतदाता हैं. इसमें 1.20 लाख मुस्लिम, 50 हजार वैश्य, 50 हजार जाटव और 30 हजार राठौर मतदाता हैं. वहीं कुशवाहा, निषाद, ब्राह्मण और यादव मतदाताओं की संख्या भी अच्छी खासी है.  

यह भी पढ़ेंः UP Election 2022: मैनपुरी में क्या BJP इस बार कर पाएगी दावेदारी मजबूत या सपा पर ही लगेगी मुहर?

2017 में ये रहे नतीजे

प्रत्याशी पार्टी वोट जीत का अंतर
मनीष असीजा बीजेपी 1,02, 654 41,727
अजीम भाई सपा 60,927  
खालिद नसीर बसपा 51,387  

पिछले चुनाव में ये रहे नतीजे
2017 के चुनाव में भाजपा विधायक मनीष असीजा ने सपा प्रत्याशी अजीम भाई को 41 हजार 727 वोटों से हराकर यह सीट जीती थी. हालांकि इसके पहले के आंकड़े बताते हैं कि कभी सपा तो कभी बीएसपी को इस सीट पर जीत मिली थी. वहीं अगर इसके पूर्व की बात की जाए तो जनता दल को इस सीट पर लगातार दो चुनावों में जीत मिली थी.

यह भी पढ़ेंः UP Election 2022: यूपी के लिए BJP के पिटारे में क्या? अमित शाह ने जारी किया घोषणापत्र

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement