Advertisement

UP Chunav Result 2022: यूपी में दिखा योगी-मोदी का दम, रुझानों में स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ रही BJP

उत्तर प्रदेश में योगी और मोदी की जोड़ी कमाल करती नजर आ रही है.

UP Chunav Result 2022: यूपी में दिखा योगी-मोदी का दम, रुझानों में स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ रही BJP

UP Assembly Elections 2022 LIVE updates

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) विधानसभा चुनावों में मतगणना जारी है. शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) स्पष्ट बहुमत की ओर आगे बढ़ती नजर आ रही है. योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) और नरेंद्र मोदी की जोड़ी एक बार फिर उपयोगी साबित हुई है. 

शुरुआती रुझानों में बीजेपी स्पष्ट बहुमत की ओर आगे बढ़ती दिख रही है. समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) एक बार फिर सत्ता से बाहर जाती नजर आ रही है. वहीं शुरुआती रुझानों में कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी जैसे दल दहाई से भी नीचे चल रहे हैं.

बीजेपी 230, सपा 100 सीटों पर आगे

उत्तर प्रदेश में 403 में अब 339 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं और भारतीय जनता पार्टी 230 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं रुझानों में समाजवादी पार्टी 100 सीटों पर बढ़त मिली है, जबकि बसपा 6 और कांग्रेस 4 सीटों पर आगे चल रही है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement