Advertisement

UP Election Result: मतगणना के बीच अखिलेश का शायराना ट्वीट, बोले- इम्तिहान बाकी है...

बीजेपी शुरुआती रुझानों में 125 सीटों का आंकड़ा पार कर चुकी है. सपा भी बीजेपी को कड़ी टक्कर देती नजर आ रही है.

UP Election Result: मतगणना के बीच अखिलेश का शायराना ट्वीट, बोले- इम्तिहान बाकी है...

Akhilesh Yadav . (File Photo-PTI)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election Results 2022) के नतीजे आने लगे हैं. शुरुआती रुझानों में बीजेपी (BJP) आगे चल रही है. बीजेपी शुरुआती रुझानों में 125 सीटों का आंकड़ा पार कर चुकी है. सपा भी बीजेपी को कड़ी टक्कर देती नजर आ रही है. सपा 75 सीटों पर आगे चल रही है. इसी बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक शायराना अंदाज में ट्वीट किया है. 

अखिलेश यादव ने ट्वीट किया इम्तिहान बाकी है अभी हौसलों का, वक़्त आ गया है अब ‘फ़ैसलों’ का. मतगणना केंद्रों पर दिन-रात सतर्क और सचेत रूप से सक्रिय रहने के लिए सपा-गठबंधन के हर एक कार्यकर्ता, समर्थक, नेतागण, पदाधिकारी और शुभचितंक को हृदय से धन्यवाद! ‘लोकतंत्र के सिपाही’ जीत का प्रमाणपत्र  लेकर ही लौटें!

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement