Advertisement

UP Elections: YouTube पर छिड़ा अनोखा संग्राम, सुरीले गानों से वोटरों को लुभाने की कोशिश

Uttar Pradesh Elections: उत्तर प्रदेश के चुनावों में मतदाताओं को लुभाने के लिए एक जंग सुरीले गानों के जरिए सोशल मीडिया पर लड़ी जा रही है.

UP Elections: YouTube पर छिड़ा अनोखा संग्राम, सुरीले गानों से वोटरों को लुभाने की कोशिश

Image Credit- Youtube Grab

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: चुनाव आयोग द्वारा UP Elections के ऐलान के बाद से उत्तर प्रदेश में हर रोज एक नया 'सियासी ड्रामा' देखने को मिल रहा है. राज्य में जारी सियासी हलचल के बीच इसबार सियासी दलों ने सोशल मीडिया पर सुरीली जंग भी छेड़ी हुई है, जो अब लोगों की जुबान पर भी उतरती दिखाई दे रही है.

ये भी पढ़ें- किसानों को लुभाने के लिए अखिलेश ने आजमाया यह पैतरा

इस चुनाव में यूट्यूब (YouTube) और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बीजेपी और समाजवादी पार्टी के प्रचार को धार देने के लिए कई चैनल / पेज / हैंडल एक्टिव हैं. भाजपा समर्थित चैनल्स जहां योगी सरकार की उपलब्धियों को संगीत के माध्यम से जनता के बीच पहुंचा रहे हैं वहीं सपा समर्थक चैनल सरकार की कमियों को उजागर करने का काम कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- कौन हैं संत रविदास जिनकी जयंती की वजह से आगे बढ़ गया Punjab Election 2022

'यूपी में का बा' vs 'यूपी में सब बा'
सोशल मीडिया पर छिड़ी इस सुरों की जंग में पिछले दो दिनों से भोजपुरी सिंगर नेहा राठौर का 'यूपी में का बा' (UP me ka ba song) सुर्खियों बंटोर रहा था तो वहीं इस गाने के अपलोड होते होने के कुछ घंटों बाद ही भाजपा के गोरखपुर से सांसद रवि किशन इसके जवाब में 'यूपी में सब बा' (UP me sab ba song) लेकर आ गए हैं.

ये भी पढ़ें- UP Election 2022: दलबदलुओं को क्यों भाव नहीं दे रही BJP, जानिए क्या है पार्टी की आंतरिक चुनावी प्लानिंग

नेहा राठौर का गाने 'यूपी में का बा' देशी अंदाज में योगी सरकार की कमियां उजागर कर रहा है. इस गाने में नेहा कोरोना के दौरान हुई मौतों, हाथरस रेप केस और लखीमपुर खीरी में हुई घटना का जिक्र करती नजर आ रही हैं. दूसरी तरफ रवि किशन अपने गाने 'यूपी में सब बा' के जरिए यूपी के एक्सप्रेस-वे, एयरपोर्ट्स, कोरोना के दौरान सरकार के काम और निवेश के बारे में लोगों को बता रहे हैं. दोनों ही गानों को जमकर भाजपा समर्थकों द्वारा पसंद किया जा रहा है.

इन गानों को भी जमकर किया जा रहा पसंद

  भाजपा के समर्थन वाले वायरल गाने सपा के समर्थन वाले वायरल गाने
1 जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे जनता उत्तर प्रदेश के मांगत बा अखिलेश के
2 मंदिर अब बनने लगा है, भगवा रंग चढ़ने लगा है दौड़े सपा के सायकिलीया
3 आएंगे तो योगी ही सुल्तान बदलने वाला है
4 गोरखपुर वाले बाबा का बुलडोजर खेला हो गईल


Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement