Advertisement

UP Election: गृह मंत्री Amit Shah ने किया तंज, पूछा-मुजफ्फरनगर दंगों में सपा सरकार की क्या भूमिका थी?

​​अमित शाह ने मतदाता संवाद सम्मेलन को संबोधित किया.

Latest News
UP Election: गृह मंत्री Amit Shah ने किया तंज, पूछा-मुजफ्फरनगर दंगों में सपा सरकार की क्या भूमिका थी?

amit shah

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: गृह मंत्री अमित शाह ने सहारनपुर में समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने पूछा, मुजफ्फरनगर दंगों में सपा सरकार की क्या भूमिका थी? जो दंगों में शामिल थे उन्हें पीड़ित बनाया गया और पीड़ितों को आरोपी बनाया गया. उन्होंने कहा, सिर्फ तुष्टिकरण के लिए लोगों को सलाखों के पीछे डाल दिया गया. 

मतदाता संवाद सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 250 करोड़ की लागत से PAC की बटालियन यहां बनने वाली है. जब PAC आती है तो कौन डरता है यह आपको मालूम है. सारे दंगाई PAC से डरते हैं.

शाह ने कहा, सपा के कार्यकाल में हर जनपद में एक बाहुबली मिलता था. हर जनपद में एक मिनी सीएम, एक स्कैम और दंगा मिलता था. यह जनपद के विकास की इनकी व्याख्या है जबकि भाजपा के कार्यकाल में हर जनपद को एक उत्पाद दिया. हर जनपद को एक बड़ी इंडस्ट्री दी, एक मेडिकल कॉलेज दिया. 

UP Election 2022: अखिलेश ने किया बड़ा वादा, 10 रुपये में देंगे Samajwadi थाली

उन्होंने आगे कहा, 2019 में सपा, बसपा, कांग्रेस, आरएलडी सभी इकट्ठा हो गए तब भी मैंने कहा था कि जिसको इकट्ठा होना है हो जाए इस बार भाजपा 50% का चुनाव लड़ेगी और हम जीत हासिल करेंगे. उत्तर प्रदेश की जनता ने 65 सीट दी और मोदी दूसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ देश के पीएम बने.

SP-RLD गठबंधन पर Amit Shah का तंज- सरकार बनी तो गायब हो जाएंगे जयंत, आएंगे आज़म खान

शाह ने कहा, आज मैं यहां हमारे प्रत्याशी जगपाल सिंह को जिताने की अपील करने आया हूं. यह अपने आप में पूरे उत्तर प्रदेश में एक अनूठी घटना है कि एक सामान्य सीट पर भाजपा ने दलित समाज के प्रत्याशी को टिकट देने का काम किया है. 

बंद किया कैंपेन 
अमित शाह ने कोरोना संक्रमण के चलते डोर टू डोर कैंपेन बंद कर दिया है. इसके साथ ही उन्होंने 25 मिनट के कार्यक्रम को छोटा कर 5 मिनट कर दिया है. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement