Advertisement

UP Assembly Election 2022: CM Yogi ने किसान नेता राकेश टिकैत को सौदेबाज बताया

UP Election 2022 से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुलकर किसान नेता राकैश टिकैत पर हमला बोला. योगी ने नाम लेकर टिकैत को अवसरवादी बताया.

UP Assembly Election 2022: CM Yogi ने किसान नेता राकेश टिकैत को सौदेबाज बताया
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार के बीच तीखी बयानबाजी भी चल रही है. एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने राकेश टिकैत पर दो टूक अंदाज में बात की. टिकैत के विरोध के सवाल पर उन्होंने खुले स्वरों में कहा कि हम उनकी तरह के सौदेबाजी करने वाले के लिए प्रतिबद्ध नहीं हैं. हम देश के लिए प्रतिबद्धता रखते हैं. योगी ने इस दौरान कांग्रेस और पूर्ववर्ती सरकारों पर भी जमकर हमला बोला. 

टिकैत के विरोध को बताया अवसरवाद 
सीएम ने टिकैत के विरोध करने के सवाल पर कहा, 'उन्होंने पंचायत चुनाव में भी विरोध किया था लेकिन अपनी घर की सीट तक नहीं बचा सके. हम ऐसे किसी व्यक्ति की तरह नहीं हैं जो हर मंच पर सौदेबाजी करता हो. हम अवसरवादी नहीं हैं. हमारी प्रतिबद्धता इस देश के लिए हैं. राष्ट्रवाद हमारे लिए सबसे ऊपर है.'

पढ़ें: UP Election 2022: योगी के दोबारा CM बनने के सवाल पर Rakesh Tikait ने इशारों में दिया जवाब
 
नोएडा जाने के अंधविश्वासों पर दिया दार्शनिक जवाब

योगी आदित्यनाथ ने नोएडा आने वाले सीएम के हारने के सवाल पर दार्शनकि अंदाज में जवाब दिया. उन्होंने कहा कि जो इस लोक में आया है उसे एक-न-एक दिन जाना ही है. इसी तरह कुर्सी भी है जो आई है तो जाएगी भी. हम शासन में अंधविश्वास को साथ जोड़कर नहीं चल सकते हैं. 

पढ़ें: UP Elections: Covid के बीच होगा जबरदस्त Virtual War, जानिए सियासी दलों की कैसी है तैयारी

पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का भरोसा 
सीएम ने कहा कि यूपी में 5 सालों में विकास कार्य हुए हैं. हमने किसानों को सही कीमत दिलाने का काम किया है. हमारे कार्यकाल में बालिकाओं, बच्चों के पढ़ने के लिए कई योजनाएं आई हैं. उन्होंने अयोध्या और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर जैसे कामों का भी हवाला दिया. सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बड़ी जीत के साथ बीजेपी की वापसी तय है. जनता अपना मन बना चुकी है. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement