Advertisement

UP Election 2022 Results: सपा प्रत्याशी मुखिया गुर्जर की नतीजों से पहले धमकी, '... प्रशासन को देख लूंगा'

चुनावी नतीजों से पहले सनपुर विधान सभा सीट से प्रत्याशी मुखिया गुर्जर ने धमकी देते हुए कहा कि वोट काउंटिंग में गड़बड़ी हुई तो देख लूंगा.

UP Election 2022 Results: सपा प्रत्याशी मुखिया गुर्जर की नतीजों से पहले धमकी, '... प्रशासन को देख लूंगा'

मुखिया गुर्जर.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: यूपी विधान सभा चुनाव (UP Vidhan Sabha Elections) की मतगणना में कुछ ही घंटे बाकी हैं. इसी बीच हसनपुर विधान सभा सीट से प्रत्याशी मुखिया गुर्जर (Mukhiya Gurjar) का बयान एक बार फिर सुर्खियों में है. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral) हो रहा है, जिसमें वो मतगणना (Counting Of Votes) में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए नजर आ रहे हैं. 

वीडियो में दी चेतावनी

वीडियो (Video) में वो प्रशासन को चेतावनी देने के अंदाज में यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि यदि मतगणना में गड़बड़ी की कोशिश की तो मेरे पास भी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ होगी. प्रशासन को देख लूंगा. मतगणना से ठीक एक दिन पहले सपा (SP) प्रत्याशी मुखिया गुर्जर का करीब एक मिनट का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हुआ है. 

 UP Assembly Election Results Live: उत्तर प्रदश में फिर खिलेगा 'कमल' या 'साइकिल भरेगी रफ्तार', चुनाव परिणाम आज

भाजपा चुनाव हार रही है'

वीडियो में मुखिया गुर्जर (Mukhiya Gurjar) कह रहे हैं कि भाजपा (BJP) चुनाव हार रही है. इसकी बौखलाहट से भाजपा चुनाव (Election) में गड़बड़ी कराने की तैयारी कर रही है. प्रशासन गड़बड़ी करा सकता है. उन्होंने कहा है कि मैं अंदर मतगणना में रहूंगा. यदि इस दौरान प्रशासन द्वारा किसी भी तरह की गड़बड़ी की कोशिश की गई तो मैं हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहूंगा.

प्रशासन से कई बार भिड़ चुके हैं मुखिया गुर्जर 

वीडियो में वो मेरठ (Meerut), दिल्ली (Delhi) और हसनपुर (Hasanpur) क्षेत्र के कार्यकर्ता और समर्थक भारी तादाद में बृहस्पतिवार को मतगणना स्थल पर पहुंचने की अपील करते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि पहले भी वो प्रशासन से कई बार भिड़ चुके हैं. 

सोशल मीडिया पर कई वीडियोज वायरल
मालूम रहे कि चुनाव (Election) से पूर्व प्रचार के दौरान सपा प्रत्याशी मुखिया गुर्जर के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिसको लेकर उनके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन (Code Of Conduct Violation) के 3 मुकदमे भी दर्ज कराए गए थे. वहीं पुलिस (Police) का कहना है कि उन्हें मुखिया गुर्जर के वीडियो के बारे में जानकारी नहीं है.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

और भी पढ़ें-
Assembly Election Results: सुबह 8 बजे शुरू होगी वोटों की गिनती, EC ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement