Advertisement

सतीश पुनिया को इंचार्ज बेंगलुरू मेयर चुनाव, राम माधव बेंगलुरू मेयर चुनाव के प्रभारी, विनोद तावड़े केरल के चुनाव प्रभारी बनाए गए, BJP अध्यक्ष नितिन नबीन का बड़ा फैसला, चंडीगढ़ मेयर चुनाव के प्रभारी बने विनोद तावड़े, संगठन महासचिव बीएल संतोष भी मौजूद रहेंगे | BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने आज बैठक बुलाई, BJP कार्यालय में सुबह 10 बजे से बैठक होगी | भारत ने राजनयिकों परिवारों को वापस बुलाया, बांग्लादेश में आम चुनाव से पहले तनाव, भारतीय उच्चायोग ढाका में काम करता रहेगा | ग्रीनलैंड पर अमेरिकी राष्ट्रपति की धमकी, बांग्लादेश में आम चुनाव से पहले तनाव बढ़ा, हमें ग्रीनलैंड की आवश्यकता- डोनाल्ड ट्रंप, ग्रीनलैंड में ट्रंप के विरोध में लोगों का प्रदर्शन, हजारों की संख्या में लोग सड़क पर उतरे, हमारा देश बिकाऊ नहीं, के नारे लगाए गए

UP Election 2022: सीएम योगी को चुनौती देना चाहते हैं Kafeel Khan, चंद्रशेखर को बताया दोस्त

डॉ कफील खान ने कहा है कि वो UP Election 2022 में सीएम योगी के खिलाफ चुनाव लड़ना चाहते हैं. 

UP Election 2022: सीएम योगी को चुनौती देना चाहते हैं Kafeel Khan, चंद्रशेखर को बताया दोस्त
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: UP Election 2022 में बीजेपी (BJP) और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को‌ विपक्ष चौतरफा घेरने की प्लानिंग कर रहा है. ऐसे में पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश (Western Uttar Pradesh) तक में विपक्ष ने चक्रव्यूह रचा है. वहीं सपा (Samajwadi Party) से गठबंधन न होने के बावजूद आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर (Chandrashekhar) ने सीएम योगी के खिलाफ गोरखपुर सिटी (Gorakhpur City) की सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है लेकिन अब संभावनाएं हैं कि गोरखपुर से ही डॉ. कफील खान (Kafeel Khan) भी चुनाव लड़ सकते हैं.

सरकार ने किया था बर्खास्त

दरअसल, गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज से बर्खास्त किए गए बाल रोग विशेषज्ञ डॉ कफील खान लगातार भाजपा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आलोचना करते रहे हैं. ऐसे में अब खबरें हैं कि वो गोरखपुर सिटी की सीट से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं. उन्होंने स्वयं ही कहा है कि कई राजनीतिक दल और नेता उनसे संपर्क साध रहे हैं. 

और पढ़ें- UP Election 2022: सपा में दागी नेताओं की भरमार, क्या मजबूत करेगी BJP की चुनावी रणनीति?

नहीं लिया है फैसला

सीएम योगी के खिलाफ गोरखपुर सिटी सीट से चुनाव लड़ने को लेकर डॉक्टर काफील खान ने कहा है कि चुनाव लड़ने के लिए कई दल के नेताओं ने उनसे संपर्क किया है. वहीं उन्होंने कहा है कि वो भी सीएम के खिलाफ चुनाव लड़ना चाहते हैं, हालांकि इस बारे में वो अभी किसी फैसले तक नहीं पहुंचे हैं.

चंद्रशेखर को बताया मित्र 

इसके इतर चंद्रशेखर के भी गोरखपुर से ही चुनाव लड़ने को लेकर डॉ. कफील खान ने कहा कि चंद्रशेखर और वो दोस्त हैं और जेल में एक साथ रहें हैं. वे दोनों इस मुद्दे पर एक साथ बातचीत करेंगे. गौरतलब है कि एक जांच आयोग द्वारा भ्रष्टाचार और लापरवाही के आरोपों से मुक्त करने के बावजूद डॉ. कफील खान को पिछले साल नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था जिसके बाद से उन्हें योगी सरकार का मुखर विरोधी माना जाता है.

और पढ़ें- UP Election 2022: अदिति सिंह ने Priyanka Gandhi को दी चुनाव लड़ने की चुनौती

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement