Advertisement

MCD इलेक्शन में 3000 से ज्यादा EVM का होगा इस्तेमाल, तैयारियों में जुटा आयोग!

उत्तरी, दक्षिणी और पूर्वी दिल्ली नगर निगम के लिए चुनाव अप्रैल के तीसरे सप्ताह में कराए जा सकते हैं.

MCD इलेक्शन में 3000 से ज्यादा EVM का होगा इस्तेमाल, तैयारियों में जुटा आयोग!

Electronic voting machine.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी:  दिल्ली (Delhi) में  नगर निगम चुनाव (Municipal Polls) की तैयारियां तेज हो गई हैं. यही वजह है कि साल 2017 की तुलना में दोगुनी से ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) की व्यवस्था चुनाव आयोग ने की है. साल 2017 में दिल्ली के कुल 13,234  पोलिंग स्टेशनों के लिए 15,000 ईवीएम मंगाई गई थी. इस बार 30,000 से ज्यादा ईवीएम मशीनों को मंगवाया गया है.

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों का पहला बैच भी राष्ट्रीय राजधानी में पहुंच चुका है. दिल्ली पहुंच गया है. इन ईवीएम मशीनों टेक्निकल जांच भी की जा रही है. एक ईवीएम मशीन में कंट्रोल यूनिट और बैलेट यूनिट का पेयर होगा. दोनों तरह की मशीनों को मिलाकर कुल 63,000 मशीनों को तैयार रखा जाएगा. 

Delhi: MCD वार्ड Election में क्या है SC वर्ग के लिए आरक्षित सीटों का आंकड़ा? समझें समीकरण

कब तक होंगे चुनाव?

उत्तरी दिल्ली नगर निगम, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम और पूर्वी दिल्ली नगर निगम के लिए चुनाव अप्रैल के तीसरे सप्ताह में आयोजित कराए जा सकते हैं. राज्य चुनाव आयोग मार्च की शुरुआत में चुनावों की तारीखों का ऐलान कर सकता है. चुनाव से पहले ही राज्य चुनाव आयोग तैयारियों में जुट गया है.

सरकारी दफ्तरों में अब सिर्फ बाबा साहेब अंबेडकर और Bhagat Singh की होंगी तस्वीरें, CM Kejriwal का ऐलान

कितनी मशीनों की शुरू हो चुकी है टेस्टिंग?

चुनाव आयोग से जुड़े सूत्रों का दावा है कि राज्य चुनाव आयोग ने करीब 55 फीसदी मशीनों को मंगवा लिया है. मशीने बिहार से भी मंगवाई गई हैं. शेष मशीनों को आने वाले 10 से 15 दिनों में मंगवाया जाएगा. दिल्ली में व्यापकतौर पर सीएमसीडी इलेक्शन की तैयारियां की जा रही हैं.

यह भी पढ़ें-
Punjab Election 2022: Badal ने चला Kejriwal के खिलाफ भुल्लर की रिहाई का दांव, क्या फंस जाएगी AAP?
Punjab Opinion Poll : माझा में SAD और AAP को फायदे के आसार, Congress को बड़ा नुकसान संभव 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement