Advertisement

Assemble Election Results : पंजाब और गोवा में जीत की जलेबी खाई मनीष सिसोदिया ने

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पंजाब और गोवा की  जीत की जलेबी खा ली है. ट्विटर पर तस्वीर शेयर की.

Assemble Election Results : पंजाब और गोवा में जीत की जलेबी खाई मनीष सिसोदिया ने
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी : दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पंजाब और गोवा की  जीत की जलेबी खा ली है.  प्रदेश के भावी मुख्यमंत्री माने जा रहे भगवंत मान ने जीत हासिल कर ली है. इस वक़्त  पंजाब में आप 34 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं कांग्रेस 20 सीटों पर आगे चल रही है. अकाली दल 8 सीटों पर आगे चल रहा है.

पंजाब में एकतरफ़ा जीत के साथ, गोवा में भी खुला आप का खाता 


पंजाब के साथ ही गोवा में भी एक सीट पर आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल कर ली है. गोवा में आप प्रत्याशी वेन्ज़ी वेगास ने जीत  हासिल कर  ली है वहीं  एक और प्रत्याशी आगे चल रहे हैं.  आम आदमी पार्टी की इस जीत के बाद कार्यकर्ताओं और पार्टी लीडर के बीच ख़ुशी का माहौल है.   इसी ख़ुशी को ज़ाहिर करते हुए मनीष सिसोदिया ने जलेबी के प्लेट की तस्वीर अपने ट्विटर पर लगाई. साथ ही उन्होंने पंजाब और गोवा को धन्यवाद कहते हुए कहा कि  आपने “केजरीवाल मॉडल’ को राष्ट्रीय बना दिया…

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement