Advertisement

Gorakhpur Election Result 2022:जानिए भीम आर्मी के Chandrashekhar को मिले कितने वोट?

गोरखपुर सदर विधानसभा सीट से योगी आदित्यनाथ ने शानदार जीत दर्ज की है. उनके सामने चंद्रशेखर ने चुनाव लड़ा लेकिन उनकी जमानत जब्त हो गई.

Gorakhpur Election Result 2022:जानिए भीम आर्मी के Chandrashekhar को मिले कितने वोट?

गोरखपुर विधानसभा सीट पर हारे चंद्रशेखर 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः गोरखपुर विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश की सबसे हॉट सीटों में से एक थी. वजह थी इस सीट से योगी आदित्यनाथ का चुनाव के लिए खड़ा होना. गोरखपुर सीट पर योगी आदित्यनाथ और चंद्रशेखर आजाद के बीच मुकाबला एकतरफा रहा. गोरखपुर सदर सीट पर चंद्रशेखर की जमानत जब्त हो गई. उन्हें सिर्फ 3.06% वोट मिले

ये भी पढ़ें- चुनाव रुझान देखकर बॉलीवुड के मशहूर राइटर को सता रही पेट्रोल-डीजल की चिंता, ट्वीट में किया तंज

गोरखपुर विधानसभा सीट से योगी आदित्यनाथ ने कुल 1,65,499 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की है. उनके सामने चुनाव लड़े आजाद सामाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को इस सीट पर सिर्फ 7,640 वोट ही प्राप्त हुए हैं. योगी को सपा के टिकट पर चुनौती देने वाली सुभावती शुक्ला को सिर्फ 62,109 वोट मिले.

ये भी पढ़ें- UP Election Result 2022: नतीजों के बाद फिर छाया बुलडोजर ...!

राज्य में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ता जीत के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं. भाजपा  कार्यकर्ता जमकर जश्न मना रहे हैं. अपनी पार्टी की जीत पर मथुरा से सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि हमें पहले से ही पता था कि हमारी सरकार बनेगी. बुलडोजर के सामने कुछ भी नहीं आ सकता क्योंकि ये एक मिनट में सब कुछ खत्म कर सकता है, चाहे साइकिल हो या कुछ और. 

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement