Advertisement

BJP कार्यकर्ताओं ने Mamata Banerjee के समर्थन में लगाए पोस्टर, TMC ने बताया आंतरिक कलह

सिलीगुड़ी में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी के ही समर्थन में पोस्टर लगाए हैं. पढ़िए के. टी. अल्फी की पूरी रिपोर्ट.

BJP कार्यकर्ताओं ने Mamata Banerjee के समर्थन में लगाए पोस्टर, TMC ने बताया आंतरिक कलह
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी (Siliguri) में 12 फरवरी से महानगरपालिका के चुनाव शुरू होंगे. ऐसे में शहर के कई दमदार प्रत्याशी चुनाव प्रचार कर रहे हैं लेकिन अब यहां एक अलग ही नजारा देखने को मिला है. शहर की गलियों में जो पोस्टर और बैनर लगवाए गए हैं उनमें लिखा गया है कि इस बार सिलीगुड़ी में दीदी को ही रहने दो. खास बात यह है कि ये पोस्टर तृणमूल कार्यकर्ताओ ने नहीं बल्कि BJP कार्यकर्ताओ ने ही लगाए हैं. ये सभी बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं लेकिन ममता के समर्थन में पोस्टर लगवा रहे हैं.

पोस्टर में हैं BJP का विरोध

सिलीगुड़ी में लगे इन पोस्टरों पर बीजेपी विरोधी नारे भी लिखे हैं. इसमें “गद्दार हटाओ बीजेपी बचाओ” जैसे नारे तक लिखे हैं. इसके साथ ही ये बीजेपी कार्यकर्ता बीजेपी की ही आलोचना कर रहे हैं. इन पोस्टरों में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं तक की तस्वीरें लगी हैं. चुनाव से पहले इस तरह के पोस्टर बीजेपी की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं. यही कारण है कि बीजेपी के नेता यहां सक्रिय हो गए हैं और मामले की शिकायत पुलिस के पास दर्ज करा दी गई है.

बीजेपी ने बोला हमला

वहीं इस इस घटना को लेकर सिलीगुड़ी के बीजेपी विधायक डॉक्टर शंकर घोष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह शासक दल (TMC) के ही पुराने समर्थक हैं जो बीजेपी में कभी शामिल हुए थे. उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता इतने कमज़ोर नहीं कि अटल बिहारी वाजपयी, दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुख़र्जी का नाम लेकर इस तरह के पोस्टर लगाएंगे. 

टीएमसी पर लगाए आरोप

बीजेपी विधायक ने इन पोस्टर लगाने वालों को लेकर कहा कि जिन लोगों को चुनाव में हारने का डर है वो ही लोग ऐसे कार्य कर सकते हैं. वामपंथियों की इस वक़्त जो स्थिति है इससे नहीं लगता की यह उनका काम है. गौरतलब है कि इस घटना को लेकर बीजेपी विधायक ने सीधा निशाना ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी पर साधा है. 

बीजेपी विधायक ने कहा, “जो लोग केवल रात में अवैध बालू चोरी, गाय की तस्करी ,कोयला माफिया जैसे जघन्य काम करते हैं यह वही बेनामी लोग हैं और इसीलिए उन लोगों ने ऐसे बेनामी पोस्टर छपवाए हैं. इस घटना की जानकारी सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नर समेत SDO को भी दी गई है."

यह भी पढ़ें- Punjab Elections 2022: AAP के गढ़ भदौड़ में चन्नी आजमा रहे किस्मत, किसे मिलेगी जीत

TMC ने बताया आंतरिक गतिरोध

बीजेपी विधायक के आरोपों से इतर इन पोस्टरों के बारे में दार्जीलिंग ज़िले के तृणमूल प्रवक्ता बैद्यब्रत दत्त ने बताया कि असल में अंदर ही अंदर कुछ दल आपस में जुड़ गए हैं या टीएमसी के सम्पर्क में है और बीजेपी के खिलाफ लड़ाई कर रहे है जिसमें से कुछ सामने आ गए हैं. उन्होंने बीजेपी विधायक के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है और इसे बीजेपी की आंतरिक कलह करार दिया है. 

यह भी पढ़ें- फलोदी सट्टा बाजार में BJP का भाव 20 पैसे, सटोरिए बोले- 'UP में आएगा तो योगी ही'

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement