Advertisement

UP में किसानों को मुफ्त बिजली, लड़कियों को स्कूटी समेत BJP के घोषणापत्र में क्या खास?

बीजेपी ने यूपी चुनाव 2022 के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है. इसे लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022 नाम दिया गया है.

UP में किसानों को मुफ्त बिजली, लड़कियों को स्कूटी समेत BJP के घोषणापत्र में क्या खास?

bjp uttar pradesh release manifesto assembly election 2022 amit shah cm yogi

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों (UP Assembly Election 2022) के लिए बीजेपी (BJP) ने आज अपना मेनिफेस्टो (manifesto) जारी कर दिया है. बीजेपी ने इस घोषणापत्र को लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022 नाम दिया है. लखनऊ में गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanth) के साथ बीजेपी का घोषणापत्र जारी किया. घोषणा पत्र में 5 साल में सभी किसानों को मुफ्त बिजली, गन्ना किसान को 14 दिन में भुगतान और 5000 करोड़ रुपये चीनी मिलों के नवीनीकरण के लिए देने का वादा किया गया.

बीजेपी ने किए ये वादे  

- किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली मिलेगी
- 5 हजार करोड़ की लागत से कृषि सिंचाई योजना
- 25 हजार करोड़ की लगात से सरदार पटेल एग्री-इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन
- आलू, टमाटर, प्याज जैसी सभी फसलों का न्यूनतम मूल्य देने के लिए 1 हजार करोड़
- गन्ना किसानों को 14 दिन के अंदर भुगतान, देरी होने पर ब्याज सहित भुगतान
- निषादराज बोट सब्सिडी योजना

यह भी पढ़ेंः 'सुनो केजरीवाल...सुनो योगी', ट्विटर पर ही दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच वार-पलटवार

महिलाओं के लिए बीजेपी का ये वादा

- कॉलेज जाने वाली हर महिला को मुफ्त स्कूटी
- उज्जवला के सभी लाभार्थियों को होली और दीपावली में 2 मुफ्त LPG सिलेंडर
- 3 नई महिला बटालियन
- कन्या सुमंगला योजना को 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार
- गरीब परिवार की बेटियों के विवाह के लिए 1 लाख रुपये की आर्थिक मदद
- मिशन पिंक टॉयलेट के लिए 1000 करोड़
- हर विधवा और निराश्रित महिला को 1500 रुपये महीने पेंशन
- सभी सार्वजनिक स्थानों और शैक्षणिक संस्थानों में CCTV कैमरे और 3000 पिंक पुलिस बूथ
- 5000 करोड़ की लागत से अवन्ति बाई लोधी स्वयं सहायता समूह मिशन की शुरुआत
- UPPSC समेत सभी सरकारी नौकरियों में महिलाओं की संख्या दोगुनी
- 1 करोड़ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 1 लाख रुपय तक का न्यूनतम दर पर लोन

हर मंडल में एक विश्वविद्यालय का वादा  
अमित शाह ने कहा कि बीजेपी हर मंडल में एक यूनिवर्सिटी बनाएगी. उन्होंने कहा कि अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी, आजमगढ़ में महाराजा सुहेलदेव यूनिवर्सिटी, सहारनपुर में मां शाकुम्भरी देवी यूनिवर्सिटी, लखनऊ में यूपी इंस्टीट्यूट ऑफ पुलिस एंड फॉरेंसिक साइंस, अयोध्या में आयुष शैक्षिणक संस्थान, गोरखपुर में गुरु गोरक्षनाथ आयुष यूनिवर्सिटी, प्रयागराज में डॉ. राजेंद्र प्रसाद नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी और मेरठ में मेजर ध्यानचंद स्पोर्टस यूनिवर्सिटी का काम पूरा करेंगे. 

यह भी पढ़ेंः UP Assembly Election 2022: क्या फिरोजाबाद में BJP इस बार लगा पाएगी जीत की हैट्रिक?

बीजेपी का संकल्प पत्र जारी करने के मौके पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में किसानों को सिचाईं के लिए मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जाएगी. जिससे किसानों के ऊपर कर्ज का बोझ कम होगा. अमित शाह ने कहा कि आज मुझे 5 साल पहले का दृश्य याद आता है. यही स्थान था, तब बीजेपी ने एक संकल्प पत्र जनता के सामने रखा था. तब मैं पार्टी का अध्यक्ष था. 2014 में ही जनता ने बता दिया था कि 2017 में यूपी में बीजेपी की सरकार बनने वाली थी. 2014 में बीजेपी ने 80 में से 73 सीटें जीती थीं और 2017 में जनता ने हमें विधान सभा में 300 से ज्यादा सीटें जिताई थीं.

इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह, सीएम योगी आदित्यनाथ, धर्मेंद्र प्रधान, अनुराग ठाकुर, दोनों डिप्टी सीएम केशव मौर्य और दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे.  

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement