Advertisement

Punjab: भतीजे के घर हुई छापेमारी पर बोले CM Channi, कहा-चुनाव के समय ध्यान भटकाना BJP की पुरानी रणनीति

मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने कहा कि रेत खनन मामले में प्रवर्तन निदेशालय की यह छापेमारी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण हो रही है.

Punjab: भतीजे के घर हुई छापेमारी पर बोले CM Channi, कहा-चुनाव के समय ध्यान भटकाना BJP की पुरानी रणनीति
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बीते मंगलवार को ईडी (Enforcement Directorate) ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) के रिश्तेदारों के घर छापेमारी की. इस दौरान 10 करोड़ रुपये नकदी, 21 लाख रुपये का सोना और 12 लाख रुपये की रोलेक्स घड़ी बरामद की गई. 

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई पंजाब पुलिस (Punjab Police) के शहीद भगत सिंह नगर थानें में दर्ज मामले के आधार पर की गई थी. पंजाब पुलिस ने यह मामला मार्च 2018 में दर्ज किया था जिसमें कुछ कम्पनियों और लोगों के खिलाफ राज्य में अवैध रेत खनन में शामिल होने का आरोप लगाया गया है. इस प्राथमिकी में कई ट्रक चालकों, रेत की निकासी और परिवहन में शामिल अन्य गुर्गों को आरोपी बनाया गया था.

वहीं इसे लेकर मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने कहा कि रेत खनन मामले में प्रवर्तन निदेशालय की यह छापेमारी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण हो रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा (BJP) चुनाव से पहले केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है, ठीक वैसे ही जैसा कि पश्चिम बंगाल में किया गया था.

ये भी पढ़ें- Uttar Pradesh Elections: Awadh में बढ़ सकता है बीजेपी का वोट शेयर लेकिन सीटें घटने की संभावना

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी और तमिलनाडु में एम.के. स्टालिन के रिश्तेदारों पर छापेमारी की घटनाओं का हवाला देते हुए चन्नी ने कहा, ईडी और आईटी का इस्तेमाल करना और चुनाव के समय ध्यान भटकाना भाजपा की पुरानी रणनीति है.

वहीं छापेमारी को लेकर एक अधिकारी ने बताया, सीएम चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह हनी के घर से लगभग 8 करोड़ रुपये और 21 लाख रुपये का सोना बरामद हुआ है.

इसके साथ ही ED ने इस छापेमारी में अवैध रेत खनन से जुड़े काफी अहम दस्तावेज के अलावा प्रॉपर्टी के दस्तावेज भी जब्त किए हैं. एजेंसी के मुताबिक, बरामद किए गए इन अहम सबूतों के आधार पर जल्द ही आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा ताकी यह पता लगाया जा सके कि इस अवैध खनन का माफिया कौन है. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement