चुनाव
Punjab Elections: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 34 उम्मीदवारों के नाम की पहली लिस्ट जारी कर दी है.
डीएनए हिंदी. पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में 34 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया हैं. भाजपा के नेशनल जनरल सेक्रेटरी तरुण चुग ने बताया कि पहली लिस्ट में 12 ऐसे कैंडिडेट्स को जगह दी गई है जो किसान परिवारों से संबंध रखते हैं.
तरुण चुग ने बताया कि भाजपा के प्रत्याशियों में से 8 अनुसूचित समुदाय से हैं और 13 सिख धर्म से हैं. उन्होंने बताया कि लिस्ट में डॉक्टर, वकील, खिलाड़ियों, किसान, युवाओं, महिलाओं और पूर्व IAS को जगह दी गई है. आइए आपको बताते हैं पंजाब में भाजपा ने किस सीट से किसे मैदान में उतारा है.
पढ़ें- UP Election 2022: कांग्रेस का CM फेस कौन होगा?
पढ़ें- Congress ने जारी किया Manifesto, यहां पढ़िए Priyanka-Rahul Gandhi ने किए कौन-कौन से वादे
भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने होने वाले आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। pic.twitter.com/0ZbgMprjUa
— BJP PUNJAB (@BJP4Punjab) January 21, 2022